इस तरह से करें स्टोर, 3 साल तक खराब नहीं होंगी खाने की ये 15 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: September 15, 2019 07:33 AM2019-09-15T07:33:31+5:302019-09-15T07:33:31+5:30

Next

फल-सब्जियां, अनाज, दाल, चीनी, डिब्बाबंद आइटम जैसी चीजें बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। कई बार लोग इन्हें लंबे समय तक स्टोर करके रखते हैं और उन्हें मालूम ही नहीं होता है कि वो खराब हो चुकी हैं। खराब चीजों के सेवन से आपको फूड फूड पॉइजनिंग की समस्या हो सकती है। खैर, हम आपको रोजाना इस्तेमाल होने वाले कुछ खाद्य पदार्थों और उन्हें स्टोर करने के तरीके बता रहे हैं जिन्हें आप कम से कम एक साल तक हिफाजत से रख सकते हैं।

आपने देखा होगा कि पत्तेदार सब्जियां बहुत जल्दी खराब हो जाती हैं। अगर आपको इन्हें लंबे समय तक बचाकर रखना है, तो आपको इन्हें काटकर आइस क्यूब ट्रे में रखना चाहिए और उसमें पानी व ओलिव ऑयल डालना चाहिए। जब आपको इन्हें पकाना हो तो एक पैन में ओलिव ऑयल गर्म करें और इन्हें क्यूब से निकालकर फ्राई कर लें। इन्हें आप एक साल तक सही रख सकते हैं।

वैसे तो हमेशा फ्रेश फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए लेकिन फ्रोजन फ्रूट्स को आप लंबे समय तक हिफाजत से रख सकते हैं। इन फलों में मुख्यत बेरीज शामिल हैं। आप इन्हें कम से कम एक साल तक फ्रिज में रख सकते हैं और यह जल्दी खराब नहीं होते हैं।

ताजा सब्जियों में अधिक पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन फ्रोजन सब्जियों में भी कुछ समय तक सही मात्रा में पोषक तत्व होते हैं। हालांकि समय बीतने के साथ इनमें विटामिन सी की कमी होने लगती है। आप इन्हें कम से कम 18 महीने तक फ्रिज में रख सकते हैं।

पीनट, आलमंड और काजू बटर को आप लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं। लेकिन आपको इसे किसी अच्छे जार में रखना चाहिए। इसे आप दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। हालांकि फूड एक्सपर्ट मानते हैं कि आपको इसका छह महीने से अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

अगर नट्स को सही तरीके से बंद करके स्टोर किया जाए, तो आप इसे दो साल तक इस्तेमाल कर सकते हैं। बादाम विशेष रूप से टिकाऊ होते हैं। अखरोट की कठोर संरचना ताजगी बनाए रखने में मदद कर सकती है, और बादाम फैट में थोड़ा कम और विटामिन ई में उच्च होता है, जिसका अर्थ है कि इसके खराब होने का जोखिम कम है।

आप इस श्रेणी की चीजों को कम से कम दो साल तक स्टोर कर सकते हैं। इसमें राजमा, छोले, फली और मटर आदि शामिल हैं। हालांकि दो साल बाद इनमें नमी आने लगती है जिससे खराब होने का खतरा है।