Health Tips: डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में शामिल करें ये 8 चीजें By संदीप दाहिमा | Published: September 01, 2020 6:20 AMOpen in App1 / 8शुगर के मरीजों को कद्दू और उसके बीजों का सेवन करना चाहिए। कद्दू और उसके बीजों का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है क्योंकि कद्दू में प्रचुर मात्रा में फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।2 / 8शुगर के मरीजों को अपनी डाइट में नट्स को शामिल करना चाहिए, यानी काजू, बादाम का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। लेकिन इसका सेवन भी सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।3 / 8ब्रोकली शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है, ब्रोकली का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। ब्रोकली का सेवन डायबिटीज की बीमारी में काफी लाभदायक होता है।4 / 8शुगर के मरीजों को अपने आहार में भिंडी को शामिल करना काफी फायदेमंद होता है क्योंकि भिंडी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। भिंडी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं।5 / 8दाल और बींस स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होता है। इनका सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। दाल और बींस का सेवन करने से पाचन क्रिया भी सही ढंग से काम करता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में दाल और बींस को जरूर शामिल करना चाहिए।6 / 8अलसी के बीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है। अलसी के बीज में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होते हैं। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन अलसी का सेवन किसी न किसी रूप में करना फायदेमंद होता है।7 / 8ओट्स का सेवन करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन ओट्स का सेवन करना चाहिए।8 / 8जौ फाइबर से भरपूर होता है और शरीर में मौजूद ग्लूकोज के स्तर को लंबे समय तक मेटाबोलाइज्ड करने में मददगार होता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को प्रतिदिन किसी न किसी रूप में जौ को आहार में शामिल करना चाहिए। और पढ़ें Subscribe to Notifications