नींबू पानी या नारियल पानी सेहत के लिए कितने फायदेमंद? जानें गर्मियों के मौसम में कौन से ड्रिंक्स हैं बेस्ट

By संदीप दाहिमा | Published: May 4, 2022 08:43 AM2022-05-04T08:43:56+5:302022-05-04T08:43:56+5:30

Next

दस्त के घरेलू उपाय में नारियल पानी के फायदे देखे गऐ हैं। दरअसल, दस्त के कारण शरीर में ग्लूकोज और पानी की कमी हो जाती है और नारियल पानी इस कमी को पूरा करने का काम करता है। नारियल पानी को ग्लूकोज इलेक्ट्रोलाइट सॉल्यृशन के रूप में हल्के दस्त को दूर करने के लिए उपयोग किया जा सकता है।

जब सेल्स ख़राब हो जाती हैं, तो बुढ़ापा जल्दी आने लगता है। हालांकि यह प्रक्रिया एक उम्र आने के बाद शुरू होता है। अगर आपको उम्र बढ़ने के लक्षण जैसे सफेद बाल, झुर्रियां, थकान आदि महसूस होने लगे तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर इस मिश्रण को पीने से आपको समय से पहले आने वाले बुढ़ापे को रोकने में मदद मिलती है।

रोजाना सुबह इस नारियल पानी पीने से आपको भरपूर एनर्जी मिलती है और आप पूरे दिन काम करने के लिए तैयार होते हैं। ये मिश्रण पोटेशियम का बेहतर स्रोत है जिससे आपका एनर्जी लेवल बढ़ता है।

नींबू पानी पीने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या कंट्रोल में रहती हैं। ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल में रखने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पियें।

नींबू पानी शरीर की पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी मददगार है।

स्किन को साफ और गोरा बनाने में मदद करता है नींबू पानी।