लाइव न्यूज़ :

फिरौती के लिए अगवा बच्ची की हत्या, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

By संदीप दाहिमा | Updated: November 23, 2022 16:44 IST

Open in App
1 / 5
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के नंदग्राम इलाके से गत 20 नवंबर को 30 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा की गई 11 साल की बच्ची का शव गिरफ्तार किये गये अपहरणकर्ताओं की निशानदेही पर बुलंदशहर के कोतवाली देहात इलाके में एक खेत से बरामद किया गया।
2 / 5
गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि हरियाणा के सोनीपत स्थित टोकी मनोली गांव के रहने वाले सोनू नामक व्यक्ति की बेटी खुशी गाजियाबाद के नंदग्राम स्थित अपनी नानी के घर में रहती थी।
3 / 5
उन्होंने बताया कि पिछली 20 नवंबर को वह घर से लापता हो गयी थी और उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। मुनिराज जी. ने बताया कि अगले दिन अपहरणकर्ताओं ने बच्ची के पिता को फोन करके बच्ची के अपने पास होने की बात कहते हुए उनसे तीन दिन के अंदर 30 लाख रुपये का इंतजाम करने को कहा।
4 / 5
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बुलंदशहर निवासियों अमित, बबलू और गम्भीर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की निशानदेही पर खुशी का शव बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित एक खेत में मिला।
5 / 5
मुनिराज ने बताया कि बबलू ने 20 नवंबर को मेला दिखाने के बहाने खुशी को अगवा किया था और फिर उसे अपने साथी अमित के हवाले कर दिया था। उन्होंने बताया कि उसके बाद अमित ने उसे गम्भीर के सुपुर्द कर दिया था। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने स्वीकार किया है कि उन्होंने लड़की की गला दबाकर हत्या की थी क्योंकि वह उन्हें पहचान गयी थी। मुनिराज ने बताया कि बाद में उन्होंने उसका शव बुलंदशहर में फेंक दिया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
टॅग्स :गाजियाबादक्राइम न्यूज हिंदीUttar Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो