लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम में 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई

By संदीप दाहिमा | Updated: March 25, 2023 22:48 IST

Open in App
1 / 5
हरियाणा के गुरुग्राम में एक युवक द्वारा एक किशोरी के घर में अकेली रहने के दौरान जबरन घुसकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
2 / 5
उन्होंने बताया कि घटना प्रकाश में आने के बाद लड़की के पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि पिता द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसकी 16वर्षीय बेटी का गत दो साल से पीछा कर रहा था और बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को एक बजकर करीब 30 मिनट पर वह घर में जबरन दाखिल हो गया और किशोरी से दुष्कर्म किया।
3 / 5
शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के समय वह शहर से बाहर थे। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर शुक्रवार को गुरुग्राम सेक्टर-50 थाना में भारतीय दंड संहिता की धारा- 457 (रात में जबरन घर में घुसना) और पॉक्सो अधिनियम की धारा- 12 और चार के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
4 / 5
सेक्टर-50 पुलिस थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया, ‘‘ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है।
5 / 5
पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई और भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-164 के तहत किशोरी का बयान दर्ज किया जा रहा है। ’’ उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपGurgaonGurgaon Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो