लाइव न्यूज़ :

October TRAI data: 37.6 लाख गंवाए और जियो ने 38.47 लाख नए जोड़े?, जानिए भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल का हाल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 24, 2024 12:42 IST

Open in App
1 / 7
October TRAI data: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने अक्टूबर में 37.6 लाख वायरलेस ग्राहक गंवाने के बावजूद 38.47 लाख उपयोगकर्ताओं को जोड़कर अपना सक्रिय मोबाइल ग्राहक आधार बढ़ा लिया। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने सोमवार को ये आंकड़े जारी किए।
2 / 7
October TRAI data: आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर महीने में भारती एयरटेल ने अपने वायरलेस खंड में 19.28 लाख ग्राहक जोड़े जबकि उसके सक्रिय ग्राहकों में करीब 27.23 लाख की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
3 / 7
October TRAI data: वोडाफोन आइडिया ने इस महीने में 19.77 लाख वायरलेस ग्राहक खो दिए और इसके सक्रिय ग्राहक आधार में लगभग 7.23 लाख की गिरावट आई।
4 / 7
October TRAI data: कुल मिलाकर रिलायंस जियो की कुल वायरलेस ग्राहक संख्या सितंबर के करीब 46.37 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 46 करोड़ रह गई।
5 / 7
October TRAI data: हालांकि, इसका सक्रिय उपयोगकर्ता आधार मजबूत हुआ है। वोडाफोन आइडिया का कुल वायरलेस उपयोगकर्ता आधार सितंबर के 21.24 करोड़ से घटकर अक्टूबर में 21.04 करोड़ रह गया।
6 / 7
October TRAI data: ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन महीने में सक्रिय वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 106.66 करोड़ थी जबकि ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या 0.31 प्रतिशत की मासिक गिरावट के साथ 94.14 करोड़ रह गई।
7 / 7
October TRAI data: ट्राई ने कहा, ‘‘भारत में कुल टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या सितंबर, 2024 के अंत में 119.06 करोड़ से घटकर अक्टूबर, 2024 के अंत में 118.82 करोड़ रह गई जो 0.21 प्रतिशत की मासिक गिरावट है।’’ 
टॅग्स :रिलायंस जियोBharti Airtelट्राईजियोJio
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार80,502 करोड़ रुपये का बकाया, वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा कम होकर 5,286 करोड़ रुपये

भारतJIO PC: मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में कंप्यूटर प्रेमियों की पहली पसंद बना जियो-पीसी, मात्र 599 रुपये में घर आएगा हाई-एंड कंप्यूटर

कारोबार6,37,90,68,254 रुपये का जीएसटी जुर्माना, वोडाफोन आइडिया पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?