लाइव न्यूज़ :

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें लेटेस्ट गोल्ड प्राइस

By संदीप दाहिमा | Updated: January 30, 2024 18:31 IST

Open in App
1 / 6
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में उछाल के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 63,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
2 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 300 रुपये की मजबूती के साथ 76,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी।
3 / 6
इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी की कीमत 76,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, कॉमेक्स पर सोना हाजिर 2,038 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से सात डॉलर अधिक है।
4 / 6
एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट और सुरक्षित निवेश की खरीदारी के कारण मंगलवार को सोने में तेजी आई।’’
5 / 6
इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में चांदी भी बढ़कर 23.15 डॉलर प्रति औंस पर थी, जबकि पिछले कारोबार में यह 22.99 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।
6 / 6
गांधी ने कहा, निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व की एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का भी इंतजार कर रहे हैं, जो ब्याज दर निर्णय के बारे में संकेत दे सकती है।
टॅग्स :सोने का भावचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 16 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold Rate Today: राहत की खबर?, चांदी 21,600 रुपये टूटी, सोना 3,200 रुपये लुढ़का

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 13 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारGold-Silver Duty Hike: आम आदमी की पहुंच से दूर होगा सोना? सरकार ने 15% बढ़ाए इंपोर्ट ड्यूटी के दाम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां