27 अक्टूबर: आज सोने का भाव क्या है, सोने और चांदी की कीमत में गिरावट, जानें आज का रेट

By संदीप दाहिमा | Published: October 27, 2022 07:41 PM2022-10-27T19:41:05+5:302022-10-27T19:44:31+5:30

Next
aaj ka sone ka bhav kya hai | aaj-ka-sone-ka-bhav-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख और रुपये के मूल्य में सुधार आने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 101 रुपये टूटकर 51,024 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

aaj ka gold price | aaj-ka-gold-price | Latest business Photos at Lokmatnews.in

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 51,125 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की कीमत भी 334 रुपये लुढ़ककर 58,323 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

sone ka bhav kya hai | sone-ka-bhav-kya-hai | Latest business Photos at Lokmatnews.in

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को डॉलर का भाव अपने उच्चतम स्तर से नीचे आया।

sone ka aaj ka bhav | sone-ka-aaj-ka-bhav | Latest business Photos at Lokmatnews.in

इसके बाद यहां आरंभिक कारोबार में रुपया 67 पैसे की तेजी के साथ 82.14 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना नुकसान के साथ 1,664 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी गिरावट के साथ 19.41 डॉलर प्रति औंस रह गई।

sona ka bhav sona chandi ka bhav | sona-ka-bhav-sona-chandi-ka-bhav | Latest business Photos at Lokmatnews.in

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रुपये के मजबूत होने और कॉमेक्स में सोने की हाजिर कीमतों में गिरावट से घरेलू बाजार में सोने में गिरावट आई।’’