सनी लियोनी बनीं जुड़वा बच्चों की माँ, सरोगेसी से हुआ जन्म

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: March 5, 2018 04:24 PM2018-03-05T16:24:02+5:302018-03-05T16:29:46+5:30

Next

बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री सनी लियोन एक बार फिर से मां बन गई हैं, लेकिन इस बार वह दो बेटे की मां बनी हैं।

सनी ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी है।

साथ ही सनी ने इन दोनों की तस्‍वीर भी साझा की है। साथ ही इस फोटो में उनकी गोद ली हुई बेटी निशा कौर वेबर भी नजर आ रही है।

सनी ने अपने इन बेटों के नाम अशर सिंह वेबर और नोहा सिंह वेबर रखा रखा है।

उन्होंने अपनी पोस्‍ट में लिखा है कि इतना खूबसूरत और बड़ा परिवार पाकर मैं और मेरे पति डेन‍ियल बेहद खुश हैं।

सनी ने लिखा है क‍ि हमारे बेटे कुछ हफ्ते पहले ही हुए हैं लेकिन हमारे द‍िल और आंखों में वे बहुत साल से जी रहे थे।

सनी लियोनी की शादी साल 2011 में डेनियल वेबर से हुई थी।