Shriram Lagoo Death: भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का निधन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: December 18, 2019 11:05 AM2019-12-18T11:05:56+5:302019-12-18T11:05:56+5:30

Next

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता श्रीराम लागू का मंगलवार को 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वे पुणे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे, यहीं पर श्रीराम लागू ने अंतिम सांस ली।

भारतीय सिनेमा के इस दिग्गज अभिनेता ने अपने फिल्मी करियर में 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया।

साथ ही उन्होंने 40 से ज्यादा मराठी फिल्मों में भी काम किया।

श्रीराम अपने फिल्मी करियर में 'वो आहट: एक अजीब कहानी', 'पिंजरा', 'मेरे साथ चल', 'सामना' और 'दौलत' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

सिनेमा के अलावा मराठी, हिंदी और गुजराती रंगमंच से जुड़े रहे श्रीराम लागू ने 20 से अधिक मराठी नाटकों का निर्देशन भी किया ।

1960 के दौर में लागू ने पुणे और तंजानिया में मेडिकल प्रैक्टिस की। पेशे से नाक, कान, गले के सर्जन थे फिर 1969 में वे फुल टाइम एक्टर हो गए।