लाइव न्यूज़ :

Google India Top Searched Movies 2020: 'दिल बेचारा' समेत ये 10 फिल्में इस साल सबसे ज्यादा हुईं सर्च

By विनीत कुमार | Updated: December 10, 2020 12:35 IST

Open in App
1 / 13
Google India Top 10 searched Movies: बस कुछ दिनों में खत्म होने जा रहा साल 2020 दुनिया को कई कड़वी यादें दे चुका है। कोरोना महामारी का असर पूरी दुनिया में दिखा। मनोरंजन जगत भी इससे अछूता नहीं रहा। लॉकडाउन के कारण सिनेमाघरों को बंद करना पड़ा।
2 / 13
यही नहीं, फिल्मों की शूटिंग रूक गई। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत, ऋषि कपूर, इरफान खान समेत कई बेहतरीन कलाकार इस दुनिया को छोड़ गए।
3 / 13
इस कोरोना काल में फिल्मों को देखने का अंदाज भी बदल गया। फिल्मों को ओटीटी पर रिलीज करने का प्रचलन तेज हो गया। गूगल ने अब 2020 में सबसे अधिक सर्च की गई 10 फिल्मों की लिस्ट जारी की है।
4 / 13
दिल बेचारा: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आई इस फिल्म की जानकारी के लिए गूगल पर खूब सर्च किया। इसमें सुशांत के अलावा संजना सांघी मूख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन मुकेश छाबड़ा ने किया। कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश का यह बतौर निर्देशक डेब्यू है।
5 / 13
सूराराय पोट्टरु: यह तमिल फिल्म है। इसकी भी चर्चा इंटरनेट पर खूब हुई। सूर्या स्टारर यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
6 / 13
तान्हाजी- द अनसंग वॉरियर: इस फिल्म में अजय देवगन और सैफ अली खान जैसे स्टार हैं। इस फिल्म ने 200 करोड़ से अधिक की कमाई की। फिल्म कोरोना के पूरी दुनिया में छाने से पहले जनवरी में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।
7 / 13
शकुंतला देवी: यह फिल्म महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की बायोपिक थी। इसमें विद्या बालन मुख्य भूमिका में थी। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया था। ये फिल्म 31 जुलाई को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई और पसंद भी की गई।
8 / 13
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल: ये फिल्म एयरफोर्स की फ्लाइट अफसर गुंजन सक्सेना की कहानी थी। फिल्म को लेकर कुछ विवाद भी हुए। इसमें पंकज त्रिपाठी और जाह्नवी कपूर अहम भूमिका में थे। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई और छा गई।
9 / 13
लक्ष्मी: अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की ये फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल रही। ये तमिल फिल्म कंचना-2 की रीमेक थी। कोरोना के कारण फिल्म को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया गया था।
10 / 13
सड़क-2: इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इसे सुशांत सिंह की मौत के कारण छाए नेपोटिज्म के मुद्दे के कारण काफी विरोध भी झेलना पड़ा था। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई।
11 / 13
बागी-3: इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी नजर आए। फिल्म का निर्देशन अहमद खान ने किया था। कोरोना लॉकडाउन से ठीक पहले ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
12 / 13
एक्सट्रेक्शन: नेटफ्लिक्स की ये एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म थी। इसमें क्रिस हेम्सवर्थ और रणदीप हुड्डा नजर आए।
13 / 13
गुलाबो सिताबो: कोरोना लॉकडाउन के कारण इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना अहम भूमिका में थे। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया है।
टॅग्स :न्यू ईयरगूगलसुशांत सिंह राजपूतदिल बेचाराऋषि कपूरतानाजी: द अनसंग वॉरियरअक्षय कुमारअमिताभ बच्चनआयुष्मान खुरानागुंजन सक्सेना द करगिल गर्लटाइगर श्रॉफविद्या बालन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

बॉलीवुड चुस्कीBhooth Bangla Teaser: हॉरर के साथ फुल कॉमेडी, अक्षय कुमार का नया अवतार देख लोग हैरान

क्रिकेटVIDEO: सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में लगा सेलेब्स का जमावड़ा, पत्नी संग पहुंचे क्रिकेट और बॉलीवुड सितारे

विश्वभारत के लिए गौरव की बात: सर्वम एआई ने लैंग्वेज प्रोसेसिंग में गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी को पछाड़ा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?