लाइव न्यूज़ :

सरकार की तरफ से पेंशनधारियों के लिए सौगात, अब उमंग ऐप की मदद से जानें अपने अकाउंट का बैलेंस

By स्वाति सिंह | Updated: May 4, 2018 12:48 IST

इस ऐप के द्वारा डिजिटल इंडिया की अन्य सभी सेवाएं भी मिल सकती हैं। 

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई: अब आप अपने पेंशनर खाते का बैलेंस उमंग ऐप की मदद से मोबाइल फोन पर देख पाएंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने गुरुवार को इस सुविधा का ऐलान किया। इस योजना में ईपीएफओ ने पेंशनधारियों को विशेष सेवा देने के लिए इस सुविधा के लॉन्च की घोषणा की। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया कि पेंशनधारियों के लिए व्यू पेंशन पासबुक सेवा उमंग ऐप के पर उपलब्ध होगी। बताया जा रहा है कि इस योजना को ईपीएफओ इस साल अगस्त तक ऑनलाइन प्रदान करेगीं 

इसे इस्तेमाल करने के लिए शेयरहोल्डर को पहले उमंग ऐप पर अपना यूएएन(UAN) और ओटीपी से लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन्हें इस ऐप पर बैलेंस की जानकारी मिल जाएगी। उमंग पर आईडी लॉग इन करने के साथ ही पीपीओ नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ भी भरना होगा। जिसके बाद ओटीपी कोड पेंशन होल्डर के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा। ओटीपी डिटेल्स भरने के बाद पेंशनधारक को अपना नाम, जन्म तिथि के साथ आखिरी बार कब पेंशन आई है इस सब की जानकरी पासबुक डिटेल्स को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर पाएंगे। 

गौरतलब है कि उमंग ऐप पिछले साल सरकार ने लॉन्च किया था। यह ऐप गैस बुकिंग, आधार, फसल बीमा, ईपीएफ और नेशनल पेंशन सिस्टम जैसी सेवाओं के लिए है। इस ऐप के द्वारा पीएफ अकाउंट की जानकारी, मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, जन्म प्रमाण पत्र, गैस बुकिंग, पासपोर्ट के लिए अप्लाई, पैन कार्ड, नेशनल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी कई सेवाओं के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके साथ ही इस ऐप के द्वारा डिजिटल इंडिया की अन्य सभी सेवाएं भी मिल सकती हैं। 

टॅग्स :पर्सनल फाइनेंस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतPAN-Aadhaar Link: अभी तक नहीं कराया पैन-आधार लिंक, तो ब्लॉक हो जाएगा पैन कार्ड, लगेगा 1000 रुपये का जुर्माना

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

भारतपोस्ट ऑफिस की ये 6 सेविंग स्कीम हर महिला के लिए जरूरी, चेक करें एलिजिबिलिटी और इंटरेस्ट रेट

कारोबारUPI Payment Rules: आप के UPI से अब बच्चे और बुजुर्ग भी कर सकते हैं पेमेंट, जानें आपको क्या होगा करना?

पर्सनल फाइनेंस अधिक खबरें

पर्सनल फाइनेंसPPO Number: रिटायर पेंशनभोगियों के लिए जरूर है PPO नंबर, जानें क्या है ये और ऑनलाइन कैसे करें पता

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

पर्सनल फाइनेंसस्टार्टअप कंपनीज को आईपीओ बनाने की मुहिम में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर डॉ विवेक बिंद्रा

पर्सनल फाइनेंसRBI ने Mastercard पर लगाया बैन,22 जुलाई से बैंक नहीं जारी कर पाएंगे नए मास्टर डेबिट और क्रेडिट कार्ड

पर्सनल फाइनेंसचोरी या खो गया है SBI डेबिट/एटीएम कार्ड, ऑनलाइन ऐसे कराएं ब्लॉक, बस एक फोन कॉल के जरिए इस तरह पाए नया