लाइव न्यूज़ :

आईपीएल 2020 के अच्छे प्रदर्शन से एक कदम आगे बढ़ना चाहेंगे : अक्षर पटेल

By भाषा | Updated: September 19, 2021 17:39 IST

Open in App

दुबई, 19 सितंबर दिल्ली कैपिटल्स के आल राउंडर अक्षर पटेल ने कहा कि उनकी टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 14 के दूसरे चरण में पिछले सत्र के प्रदर्शन से एक कदम आगे बढ़ना चाहेगी जिसमें वह फाइनल में पहुंची थी।

दिल्ली कैपिटल्स ने यूएई में आयोजित आईपीएल 2020 में पहली बार फाइनल में जगह बनायी थी और श्रेयस अय्यर की अगुआई में टीम इसमें मुंबई इंडियंस से हार गयी थी।

आईपीएल का 14वां चरण बायो-बबल में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण मई में रोक दिया गया था जो अब रविवार को यूएई में बहाल होगा।

अंक तालिका में अभी दिल्ली की टीम शीर्ष पर है। अक्षर ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘जब घोषणा की गयी थी कि आईपीएल 14 के दूसरे चरण का आयोजन यूएई में किया जायेगा तो मैंने यहां पर अपने पिछले प्रदर्शन के बारे में सोचा। ’’

पिछले सत्र में इस आल राउंडर ने 15 मैचों में नौ विकेट झटके थे। उन्होंने कहा, ‘‘हमारे पास उस टूर्नामेंट की खुशनुमा यादें हैं जिसमें हम पहली बार आईपीएल फाइनल में पहुंचे थे। हम उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और उम्मीद करते हैं कि इस सत्र में फाइनल में एक कदम और आगे बढ़ेंगे। ’’

इंग्लैंड में हाल में समाप्त हुई टेस्ट श्रृंखला में भारतीय टीम का हिस्सा रहे अक्षर ने ब्रिटेन और यूएई के मौसम में अंतर की बात करते हुए कहा, ‘‘जहां तक मौसम की बात है तो दोनों जगह में जमीन आसमान का अंतर है। इंग्लैंड में बहुत ठंडा था और यहां हम गर्मी के अनुकूल होने की कोशिश कर रहे हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘जब पृथकवास के दौरान हम अपने कमरों की बालकनी में खड़े हुए तो हमें गर्मी का अंदाजा हो गया लेकिन जब हमने नेट पर अभ्यास करना शुरू हुआ तो हमें मौसम का सही अंदाजा हुआ। ’’

अक्षर ने कहा, ‘‘हम अगले दो-तीन दिन में इन परिस्थितियों के आदी हो जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!