लाइव न्यूज़ :

विश्व शतरंज चैंपियनशिप : भारत और जार्जिया ने पहला मैच ड्रा खेला

By भाषा | Updated: October 1, 2021 22:19 IST

Open in App

सिटगेस (स्पेन), एक अक्टूबर मैरी एन गोम्स ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखकर चौथे बोर्ड पर सलोम मेलिया को हराया जिससे भारत ने शुक्रवार को फिडे विश्व महिला टीम शतरंज चैंपियनशिप के सेमीफाइनल का पहला मैच ड्रा खेला।

क्वार्टर फाइनल की तरह गोम्स की जीत से भारत ने अंक बांटे। इससे पहले लेला जवाकशिविली ने भक्ति कुलकर्णी को हराकर जार्जिया को बढ़त दिलायी थी।

सेमीफाइनल का दूसरा मैच दिन में बाद में खेला जाएगा।

भारत की नंबर एक खिलाड़ी डी हरिका ने शीर्ष बोर्ड पर निना जगानदिजे के खिलाफ केवल 14 चाल में बाजी ड्रा खेली। आर वैशाली ने दूसरे बोर्ड पर निनो बात्सियाविली के साथ 61 चाल में अंक बांटे। गोम्स की जीत से मैच 2-2 से बराबर छूटा।

इससे पहले क्वार्टर फाइनल में भारत ने कजाखस्तान को 1.5-0.5 से हराया।

भारत की नंबर एक खिलाड़ी हरिका ने जानसाया अब्दुमलिक को हराया जबकि पहला मैच उन्होंने ड्रॉ खेला था । वहीं गोम्स ने गुलमिरा दौलेतोवा को 2.5 . 1.5 से मात दी । पहले दौर में भी उन्होंने जीत दर्ज की थी ।

भक्ति कुलकर्णी की जगह खेल रही तानिया सचदेव को मेरूअर्ट कामालिदेवोवा ने मात दी । वहीं आर वैशाली ने दिनारा एस से ड्रॉ खेला । पहले मैच में भक्ति को कामाललिदेवोवा ने हराया था जबकि गोम्स ने 85 चालों के मुकाबले में दौलेतोवा को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!