लाइव न्यूज़ :

मैरी कॉम विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में, थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से दी मात

By भाषा | Updated: October 8, 2019 16:39 IST

मैरी कॉम पांच बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं और 51 किग्रा वर्ग में पहला विश्व पदक हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमैरी कॉम ने अंतिम 16 चरण में मिली जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत की अनुभवी मुक्केबाज ने थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से मात दी।

उलान उदे (रूस), आठ अक्टूबर। छह बार की चैंपियन एमसी मैरी कॉम (51 किग्रा) ने मंगलवार को अंतिम 16 चरण में मिली जीत के साथ विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। भारत की अनुभवी मुक्केबाज ने थाईलैंड की जुटामास जिटपोंग को 5-0 से मात दी।

थाईलैंड की मुक्केबाज ने हालांकि आक्रामक मुक्कों से 36 साल की मैरी कॉम के सामने कड़ी चुनौती पेश की, हालांकि अंक नहीं जुटा सकीं। तीसरी वरीय मैरी कॉम को पहले दौर में बाई मिली थी। उन्होंने पहले तीन मिनट अपने प्रतिद्वंद्वी को समझने में लगाए और फिर मुकाबले पर शिंकजा कस लिया। मैरी कॉम 51 किग्रा वर्ग में पहला विश्व पदक हासिल करने की कोशिश में जुटी हैं।

मैरी कॉम एक भारतीय महिला मुक्केबाज हैं और पांच बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीत चुकी हैं। एमसी मैरी कॉम का जन्म एक मार्च 1983 को मणिपुर में हुआ था और पूरा नाम मैंगते चंग्नेइजैंग मैरी कॉम है। मैरी कॉम ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज, 2010 के एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज और 2014 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

बॉक्सिंग में देश का नाम रोशन करने के लिए भारत सरकार ने साल 2003 में उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया और साल 2006 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। मैरी कॉम को 29 जुलाई 2009 को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। मैरी कॉम को 17 जून 2018 को वीरांगना सम्मान से विभूषित किया गया।

टॅग्स :मैरी कॉम
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलParis Olympics: मुक्केबाज एम सी मैरी कॉम निजी कारणों से पेरिस ओलंपिक में भारत के दल प्रमुख के पद से हटीं

अन्य खेलबॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम ने 'संन्यास' की खबरों का किया खंडन, कहा- "यह सच नहीं है"

भारतधोनी, पंकज त्रिपाठी, आमिर खान और मैरी कॉम क्लब में शामिल हुए तेंदुलकर, मतदान के प्रति शहरी और युवा मतदाताओं को जगाएंगे!, निर्वाचन आयोग ने ‘नेशनल आइकन’ बनाया

भारतमेरा मणिपुर जल रहा है, कृपया मदद करें; हिंसा के बाद बॉक्सर मैरी कॉम ने पीएम मोदी, अमित शाह से लगाई गुहार, सेना ने किया फ्लैग मार्च

अन्य खेलCommonwealth Games 2022: मैरी कॉम चोट के कारण राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल से हटीं, छह बार जीत चुकी हैं विश्व चैंपियन का खिताब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!