लाइव न्यूज़ :

वरुण और सिमरनजीत पुरुष हॉकी टीम, रीना और नमिता महिला टीम में शामिल

By भाषा | Updated: July 14, 2021 12:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से कोविड-19 महामारी के कारण टीम खेलों में दो अतिरिक्त खिलाड़ियों को रखने की अनुमति मिलने के बाद डिफेंडर वरुण कुमार और मिडफील्डर सिमरनजीत सिंह को तोक्यो ओलंपिक खेलों के लिये भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया है।

हॉकी इंडिया ने इससे पहले पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिये 16 – 16 सदस्यीय टीम का चयन किया था लेकिन अब दोनों टीमों में दो – दो अतिरिक्त खिलाड़ी जोड़ दिये गये हैं।

वरुण और सिमरनजीत को जहां पुरुष टीम में जगह मिली है वहीं डिफेंडर रीना खोकर और अनुभवी मिडफील्डर नमिता टोप्पो को महिला टीम में शामिल किया गया है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘वरुण और सिमरनजीत को टीम में शामिल किया गया है और अब यह 18 सदस्यीय टीम होगी। वे भले ही अतिरिक्त खिलाड़ी हैं लेकिन आईओसी के तोक्यो 2020 के लिये विशेष दिशानिर्देशों के तहत वे प्रत्येक मैच में चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे। ’’

ओलंपिक की हॉकी टीमों में परंपरागत रूप से 16 खिलाड़ी शामिल होते हैं लेकिन आईओसी ने कोविड-19 के कारण बदली परिस्थितियों में प्रत्येक भागीदार देश को दो अतिरिक्त खिलाड़ियों का चयन करने की अनुमति दी है।

आईओसी के अनुसार हॉकी, फुटबॉल, हैंडबॉल, रग्बी और वॉटर पोलो के प्रत्येक मैच में ‘वैकल्पिक खिलाड़ी’ को स्थायी खिलाड़ी की जगह उतारा जा सकता है।

पूर्व में ओलंपिक खेलों में कुछ ‘स्टैंड बाई खिलाड़ी’ टीम के साथ दौरे पर जाते थे लेकिन किसी खिलाड़ी के चोटिल होने के कारण स्थायी तौर पर बाहर होने तक वह खेलों में भाग नहीं ले सकते थे।

अतिरिक्त खिलाड़ियों को जोड़ने के बावजूद कोई भी टीम एक मैच में 16 खिलाड़ियों को ही उतार पाएगी और उसे मैच से एक दिन पहले इन खिलाड़ियों की सूची सौंपनी होगी।

वरुण, सिमरनजीत और रीना पहली बार ओलंपिक में भाग लेंगे जबकि नमिता 2016 में रियो ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली टीम का हिस्सा थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

पूजा पाठसोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारतTTAADC Election Results: 10,654 वोटों से जीते, टीएमपी उम्मीदवार डेविड मुरासिंग ने भाजपा के पद्म लोचन त्रिपुरा को हराया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!