लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड और असम ने प्लेट ग्रुप में जीत की हैट्रिक पूरी की

By भाषा | Updated: February 25, 2021 18:26 IST

Open in App

चेन्नई, 25 फरवरी उत्तराखंड ने गुरूवार को यहां विजय हजारे ट्राफी के प्लेट ग्रुप में अरूणाचल प्रदेश को आठ विकेट से हराकर अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

असम के भी उत्तराखंड की तरह 12 अंक हो गये हैं जिसने एक अन्य मैच में नगालैंड को 84 रन से शिकस्त दी।

अरूणाचल के कप्तान नीलम ओबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया और वह दो रन बनाकर समद फलाह की गेंद पर आउट हो गये। हालांकि कामशो यांगफो (58) और नजीम सैयद (54) के अर्धशतकों से टीम उबरने में सफल रही तथा उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 225 रन का स्कोर खड़ा किया।

उत्तराखंड के लिये मध्यम गति के गेंदबाज अंकित मनोर (25 रन देकर एक विकेट) और बायें हाथ के स्पिनर इकबाल अब्दुल्ला (23 रन देकर एक विकेट) ने कसी गेंदबाजी की।

इसके जवाब में कमल सिंह (68) और फार्म में चल रहे जय बिष्ट (46) ने उत्तराखंड को तेज शुरूआत करायी। इन दोनों ने 61 रन जोड़े। बिष्ट के आउट होने से यह साझेदारी टूटी। इसके बाद उत्तराखंड के कप्तान कुणाल चंदेला ने नाबाद 78 रन (51 गेंद, नौ चौके और तीन छक्के) की पारी खेली।

चंदेला और कमल ने दूसरे विकेट के लिये 89 रन जोड़े। दिकशांशु नेगी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया और टीम ने महज 24.3 ओवर में यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

असम ने शिबशंकर रॉय (106 रन) और गोकुल शर्मा (70) की मदद से 49.5 ओवर में 294 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके बाद उसके गेंदबाजों ने नगालैंड को 45.2 ओवर में 210 रन पर समेटकर 84 रन से जीत दर्ज की।

ग्रुप के अन्य मैचों में सिक्किम ने मणिपुर को आठ विकेट से हराकर चार अंक हासिल किये। वहीं मेघालय ने मिजोरम को दो विकेट से पराजित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटभारत के पूर्व क्रिकेटर ने KKR से कहा, अगर टीम की किस्मत नहीं बदलती, तो वे कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम से बाहर कर दें

क्रिकेट100000 जुर्माना और देखो मोबाइल?, राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर पर एक्शन, कारण बताओ नोटिस और 48 घंटे के भीतर जवाब दो?

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!