लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की टीम में वापसी से उत्साहित हैं उमेश यादव

By भाषा | Updated: April 1, 2021 13:05 IST

Open in App

मुंबई, एक अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज उमेश यादव पृथकवास में सात दिन बिताने के बाद नौ अप्रैल से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी टीम में जाने पहचाने चेहरों के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिये तैयार हैं।

दिल्ली फ्रेंचाइजी के साथ अपने आईपीएल करियर की शुरुआत करने वाले 33 वर्षीय यादव की इस टीम में वापसी हुई है। उन्हें फरवरी की नीलामी में उनके आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा गया था।

उमेश ने कहा, ‘‘एक सप्ताह तक पृथकवास पर रहने के बाद मैदान पर उतरना और खिलाड़ियों के साथ कुछ समय बिताना अच्छा रहा।’’

दिल्ली कैपिटल्स की विज्ञप्ति के अनुसार उन्होंने कहा, ‘‘मैं गेंद थामने पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूं। मैं टीम के लिये निश्चित तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा और हर दिन अपने खेल में निखार लाने की कोशिश करूंगा। ’’

उमेश ने आईपीएल में 121 मैचों में 119 विकेट लिये हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में उन्हें घर जैसा लग रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिल्ली टीम की तरफ से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी, इसलिए दिल्ली फ्रेंचाइजी मुझे घर जैसी लगती है। मैं टीम के कई खिलाड़ियों को जानता हूं। मैं पिछले कुछ समय से इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के साथ खेलता रहा हूं।’’

उमेश ने कहा, ‘‘ऐसा नहीं लग रहा है कि मैं किसी नयी टीम से जुड़ रहा हूं। मैं दिल्ली कैपिटल्स के शिविर में सहज महसूस कर रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!