लाइव न्यूज़ :

आज मेरा दिन था, यह अविश्सनीय है : ग्रीव्स

By भाषा | Updated: October 18, 2021 00:04 IST

Open in App

अल अमेरात (ओमान), 17 अक्टूबर स्कॉटलैंड की टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड पर जीत के नायक रह क्रिस ग्रीव्स इसे ‘अविश्वसनीय’ करार देते हुए कहा कि रविवार का दिन उनका था और उम्मीद जतायी कि आगामी मैचों में उनकी टीम अपनी यह लय बरकरार रखने में सफल रहेगी।

ग्रीव्स ने पहले 45 रन बनाकर स्काटलैंड को छह विकेट पर 53 रन से नौ विकेट पर 140 रन के चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभायी और फिर दो महत्वपूर्ण विकेट लिये जिससे बांग्लादेश सात विकेट पर 134 रन ही बना पाया। इस प्रदर्शन के लिये उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘‘यह शानदार मैच था। आज मेरा दिन था। आगे हमारी टीम के किसी खिलाड़ी का दिन होगा। मुझे बहुत खुशी है कि मैंने टीम की जीत में योगदान दिया।’’

ग्रीव्स ने कहा, ‘‘यह अविश्वसनीय है। कहने को बहुत कुछ है। अभी केवल इसका आनंद ले रहे हैं और एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद है आगे भी ऐसे कई दिन आएंगे।’’

स्कॉटलैंड के कप्तान काइल कोएत्जर ने कहा कि इस जीत से पता चलता है कि उनकी टीम कहीं भी जीत सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने खिलाड़ियों पर बहुत विश्वास है और हमारा प्रत्येक खिलाड़ी लंबे शॉट खेलने की काबिलियत रखता है जैसे क्रिस ग्रीव्स और आखिर में जोश डैवी ने दिखाया। इससे पता चलता है कि हम कहीं भी मैच जीत सकते हैं।’’

बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने कहा कि 140 रन का लक्ष्य हासिल किया जा सकता था लेकिन बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी टीम को भारी पड़ी।

उन्होंने कहा, ‘‘विकेट अच्छा था और 140 रन का स्कोर हासिल किया जा सकता था। बीच के ओवरों में हम तेजी से रन नहीं बना पाये। गेंदबाजों ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी लेकिन बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी। उनके बल्लेबाजों को श्रेय जाता है जिन्होंने टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!