लाइव न्यूज़ :

हमारी टीम में आरोप प्रत्यारोप नहीं होता है , कहा राजस्थान रॉयल्स के टीम निदेशक संगकारा ने

By भाषा | Updated: September 30, 2021 12:40 IST

Open in App

दुबई, 30 सितंबर राजस्थान रॉयल्स के टीम निदेशक कुमार संगकारा हार का ठीकरा किसी के सिर फोड़ने पर विश्वास नहीं करते और आईपीएल के मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से हारने के बाद उन्होंने कहा कि हार और जीत खेल का हिस्सा है ।

खराब बल्लेबाजी के कारण रॉयल्स को आरसीबी के हाथों पराजय झेलनी पड़ी जिससे प्लेआफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को करारा झटका लगा ।

संगकारा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम अपनी टीम में आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाते । हम साथ में जीतते हैं और साथ में हारते हैं ।हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और हम सभी यह बात जानते हैं । हम चीजों को सरल रखकर अभ्यास पर फोकस करते हैं । कोशिश यही रहती है कि रणनीति पर अमल हो ।’’

संगकारा ने कहा कि उनका काम टीम पर दबाव डालना नहीं बल्कि उसका मार्गदर्शन करना है ।

उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा काम उन पर और दबाव डालना नहीं बल्कि यह बताना है कि दबाव से कैसे निकलना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है ।’’

उन्होंने कप्तान संजू सैमसन की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ हम एक दूसरे से काफी बात करते हैं । हमारी बातचीत आईपीएल पर फोकस होती है । आईपीएल पूरा होने के बाद ही भारत के लिये खेलने की बात आती है । संजू काफी प्रतिभाशाली है और इस सत्र में शानदार खेल भी दिखाया है । मुझे यकीन है कि एक दिन वह भारतीय टीम के लिये खेलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

क्रिकेटस्मृति मंधाना और श्रेयस अय्यर की जगह अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल?, 348 खिलाड़ियों की सूची, देखिए

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!