लाइव न्यूज़ :

थीम, नडाल ने एटीपी फाइनल्स के अपने शुरुआती मुकाबले जीते

By भाषा | Updated: November 16, 2020 09:22 IST

Open in App

लंदन, 16 नवंबर (एपी) डोमीनिक थीम ने एटीपी टूर फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मुकाबले में रविवार को गत चैंपियन स्टेफानोस सितसिपास को हराकर शानदार शुरुआत की जबकि स्टार खिलाड़ी रफेल नडाल ने भी जीत के साथ आगाज किया।

पिछले साल फाइनल में सितसिपास के खिलाफ शिकस्त झेलने वाले थीम ने लगभग खाली ओ2 एरेना में शुरुआती एकल मुकाबला 7-6, 4-6, 6-3 से जीता।

दिन के एक अन्य मुकाबले में नडाल को हालांकि पहली बार टूर्नामेंट में खेल रहे आंद्रे रूबलेव को हराने में अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा। नडाल ने रूस के खिलाड़ी को सिर्फ एक घंटे और 17 मिनट में 6-3, 6-4 से हराया।

नडाल पहली बार एटीपी फाइनल्स जीतकर सत्र का शानदार अंत करना चाहते हैं। कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित इस सत्र के दौरान नडाल ने रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए 20वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीता और साथ ही एटीपी टूर पर 1000वीं जीत भी दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 18 April 2026: आज मीन, कर्क और कन्या राशिवाले रहें सावधान, धन हानि की होने की संभावना

बॉलीवुड चुस्कीदु:ख-दर्द को जिया और खुशियों को बांटा!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!