लाइव न्यूज़ :

तरनजीत, कोमल को राष्ट्रीय अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपयिनशिप में दोहरी सफलता

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दिल्ली की फर्राटा धाविका तरनजीत कौर और महाराष्ट्र की लंबी दूरी की धाविका कोमल चंद्रकांत जगदाले ने बुधवार को यहां पहली अंडर-23 राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दोहरे खिताब पूरे किए।

मंगलवार को 100 मीटर दौड़ का खिताब जीतने वाली तरनजीत ने 200 मीटर में भी 23.57 सेकेंड के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

एटी दानेश्वरी ने करियर में पहली बार 24 सेकेंड से कम का समय लेते हुए रजत पदक हासिल किया।

पहले दिन 5000 मीटर का खिताब जीतने वाली कोमल ने 3000 मीटर स्टीपलचेज में भी नौ मिनट 51.76 सेकेंड के साथ खिताब जीता।

इसी महीने राष्ट्रीय ओपन में खिताब जीतने वाले त्रिकूद के प्रवीण चित्रावेल सुबह के सत्र में स्वर्ण पदक जीतने में नाकाम रहे।

वह सिर्फ एक वैध कूद लगा पाए। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 16.03 मीटर की दूरी तय की जिससे उन्हें रजत पदक मिला।

गेली वेनिस्टर देवाश्यम ने 16.20 मीटर के निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ सोने का तमगा जीता।

केरल की सांद्रा बाबू ने महिला त्रिकूद खिताब जीता।

दिल्ली की मध्यम दूरी की धाविका केएम चंदा ने केएम दीक्षा को पछाड़कर महिला 800 मीटर का खिताब जीता। दीक्षा ने दो दिन पहले चंदा को पछाड़कर 1500 मीटर का खिताब जीता था।

तमिलनाडु ने प्रतियोगिता की मेजबानी में असमर्थता जताई थी जिसके बाद दिल्ली ने बेहद कम समय में प्रतियोगिता का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!