लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों को खुद ही अपने गले में डालना होगा ओलंपिक पदक

By भाषा | Updated: July 14, 2021 16:53 IST

Open in App

तोक्यो, 14 जुलाई (एपी) तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से बचाये रखने के लिये खुद ही अपने गले में पदक डालने होंगे।

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने 339 स्पर्धाओं के पारंपरिक पदक समारोह के लिये हुए ‘बहुत अहम बदलाव’ का खुलासा बुधवार को किया।

बाक ने तोक्यो से ‘कांफ्रेंस कॉल’ पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया को बताया, ‘‘पदकों को गले में डालकर नहीं दिया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पदक खिलाड़ी को ट्रे में पेश किये जायेंगे और फिर एथलीट पदक लेकर खुद अपने गले में डालेंगे। ’’

बाक ने कहा, ‘‘साथ ही यह सुनिश्चित किया जायेगा कि जो भी व्यक्ति ट्रे में पदक रखेगा, वह कीटाणुरहित दस्ताने पहनकर ही इन्हें ट्रे में रखेगा ताकि सुनिश्चित हो कि किसी ने भी पदकों को छुआ नहीं हो। ’’

ओलंपिक में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिये काफी सतर्कता बरती जा रही है जबकि यूरोप में फुटबॉल में यूएफा अध्यक्ष एलेक्सांद्र सेफेरिन ने हाल के हफ्तों में प्रतिस्पर्धा के फाइनल्स में खुद ही खिलाड़ियों के गले में पदक पहनाये थे।

सेफेरिन ने तो इटली के लिये शानदार प्रदर्शन करने वाले गोलकीपर जियालुइगी डोनारूम्मा से रविवार को लंदन में यूरो 2020 पदक और ट्राफी प्रदान करने के समारोह के दौरान हाथ भी मिलाये थे।

बाक ने बुधवार को भी पुष्टि की कि तोक्यो में ‘‘समारोह के दौरान कोई भी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलायेगा और न ही कोई किसी को गले लगायेगा। ’’

ओलंपिक पदक आम तौर पर आईओसी सदस्य या फिर खेल संचालन संस्था के शीर्ष अधिकारी द्वारा ही प्रदान किये जाते हैं।

आईओसी ने पहले कहा था कि पदक विजेताओं और समारोह के अधिकारियों को भी मास्क पहनने होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर जिले में ढाबा पर चल रहे सेक्स रैकेट के धंधे का पुलिस ने किया भंडाफोड़, देह व्यापार कराने के साथ बनाया जा था उनका अश्लील वीडियो

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! खलील अहमद बाहर, अब कौन संभालेगा गेंदबाजी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!