लाइव न्यूज़ :

परिस्थितियों से सांमजस्य बिठाने के लिये बालकनी में समय बिताया : पंत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:56 IST

Open in App

दुबई, 18 सितंबर ब्रिटेन के लंबे दौरे के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के गर्म हालात के अनुकूल होने के लिये अनिवार्य पृथकवास के दौरान अपने होटल के कमरे की बालकनी में समय बिताया।

पंत जब रविवार से बहाल हो रही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले शुक्रवार को पहले ट्रेनिंग सत्र में उतरे तो भी वह गर्मी के कारण सहज महसूस नहीं कर रहे थे।

पंत ने कहा कि इस समय पर उनका ध्यान यूएई के हालात के अनुकूल होने पर लगा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां यूएई में बहुत गर्मी है। मैं यहां के हालात के अनुरूप खुद को ढालने के लिये अपने पृथकवास के दौरान बालकनी में बैठने की कोशिश कर रहा था। लेकिन जब मैंने आज यहां पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया तो भी यहां काफी गर्मी महसूस हुई। ’’

दिल्ली कैपिटल्स द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार पंत ने कहा, ‘‘मैं अभी इन हालात के हिसाब से खुद को ढालने की कोशिश कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि दो-तीन दिन में पूरी तरह से ढल जाऊंगा। ’’

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा कि उनकी टीम आईपीएल 2021 सत्र के पहले हाफ के शानदार प्रदर्शन को जारी रखने की कोशिश करेगी।

दिल्ली कैपिटल्स इस समय आठ मैचों में 12 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर है।

पंत ने कहा, ‘‘हमारा एकमात्र लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, लेकिन हम अपनी प्रक्रिया पर भी ध्यान लगायेंगे। उम्मीद करते हैं कि हम वैसा ही खेल दिखायेंगे जो हमने आईपीएल 2021 के पहले चरण में दिखाया था तो हम इस साल आईपीएल ट्रॉफी जीत सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!