लाइव न्यूज़ :

सिंधू, श्रीकांत और समीर की डेनमार्क ओपन में अच्छी शुरुआत

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:44 IST

Open in App

ओडेन्से, 19 अक्टूबर दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने  डेनमार्क ओपन विश्व टूर सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में तुर्की की नेसलिहान यिजिट के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत की।

किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा ने भी टूर्नामेंट में अपना सफर जीत के साथ शुरू किया।

मौजूदा विश्व चैम्पियन सिंधू को विश्व रैंकिंग में 29वें स्थान पर काबिज खिलाड़ी के खिलाफ महिला एकल मुकाबले में 21-12, 21-10 से जीत दर्ज करने में महज 30 मिनट का समय लगा।

तोक्यो ओलंपिक के बाद सुदिरमन कप और उबेर कप फाइनल्स से बाहर रहने वाली चौथी वरीयता प्राप्त इस भारतीय खिलाड़ी का दूसरे दौर में थाईलैंड की बुसानन ओंगामरूगफान से सामना होगा।

पूर्व चैम्पियन किदाम्बी श्रीकांत और भारत के ही समीर वर्मा ने भी यहां टूर्नामेंट के पुरुष एकल वर्ग में जीत के साथ शुरुआत की ।

श्रीकांत ने 2017 में यहां खिताब जीता था । उन्होंने हमवतन बी साई प्रणीत को 30 मिनट में 21-14, 21-11 से हराया । वहीं 28वीं रैंकिंग वाले समीर ने थाईलैंड के 21वीं रैंकिंग वाले कुन्लावुट विदितसर्न को 21-17, 21-14 से मात दी ।

दुनिया के 14वें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत का सामना दूसरे दौर में शीर्ष वरीयता प्राप्त जापान के केंतो मोमोता से हो सकता है । वहीं समीर डेनमार्क के तीसरी वरीयता प्राप्त एंडर्स एंटोंसेन से खेल सकते हैं ।

पुरुष युगल में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन हालांकि मिला-जुला रहा।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड की कैलम हेमिंग और स्टीवन स्टॉलवुड की जोड़ी को 23-21, 21-15 से हराया, तो वहीं एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला ने बेन लेन और सीन वेंडी की इंग्लैंड की दुनिया की 17वें नंबर की जोड़ी को 21-19 21-15 से शिकस्त दिया।

मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी को हालांकि पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मलेशिया के गो जे फेइ और नूर इजुद्दीन ने 21-18, 21-11 से हराया ।

विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज सिंधू को अपने मुकाबले में ज्यादा पसीना नहीं बहाना पड़ा।

उन्होंने पहले गेम में 5-4 से बढ़त हासिल करने के बाद आसानी से इसे अपने नाम किया।

दूसरे गेम की शुरुआत में वह 1-3 से पिछड़ रही थी लेकिन फिर वापसी कर 10-4 की बढ़त हासिल की। यिजिट ने हालांकि लगातार चार अंक हासिल कर स्कोर 10-9 कर दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊंचा करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: सोना खरीदने के पैसे नहीं हैं, अक्षय तृतीया पर खरीदें ये 7 चीजें बदल देंगी किस्मत!

क्राइम अलर्ट9 अंक को शुभ मानता था ढोंगी बाबा अशोक खरात?, गाड़ी का नंबर 6453, जोड़ 18 होता और आगे 18 करने पर 9?, कई लोगों को धोखा

भारतTTAADC Election Results: त्रिपुरा में बीजेपी को झटका, 2021 में जीते 9 सीट और 2026 में 5 पर आउट?, टिपरा मोथा पार्टी ने 28 सीट में से 23 पर आगे?

क्राइम अलर्टअचलपुर-परतवाड़ा यौन उत्पीड़नः हिंदू-मुस्लिम विवाद भड़काने की कोशिश?, भाजपा नेता नवनीत राणा पर अल्पसंख्यक आयोग अध्यक्ष प्यारे खान ने लगाया आरोप

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!