लाइव न्यूज़ :

सीगफ्रीड एकमैन पाकिस्तान के नये हॉकी कोच नियुक्त

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:52 IST

Open in App

कराची, 10 दिसंबर पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने नीदरलैंड के सीगफ्रीड एकमैन को साल 2026 तक के लिए अपनी सीनियर और जूनियर टीमों का मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने का करार किया है।

एकमैन पहले ही सीनियर टीम के साथ पर्यवेक्षक के रूप में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश रवाना हो चुके हैं और टूर्नामेंट के बाद टीम की बागडोर संभालेंगे।

पीएचएफ सचिव जनरल आसिफ बाजवा ने कहा, ‘‘ एकमैन एशियाई प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक और अधिकारी की भूमिका में होंगे। इस दौरान ख्वाजा जुनैद टीम के मुख्य कोच होंगे। एकमैन  इसके बाद राष्ट्रीय सीनियर टीम के लिए कोचिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे और जूनियर खिलाड़ियों और अकादमी में भी सहायता करेंगे।’’

बासठ साल के एकमैन एफआईएच (अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ) के क्वालीफाइड कोच है और वह हाल ही में एफआईएच जूनियर विश्व कप के दौरान पाकिस्तानी जूनियर खिलाड़ियों को परखने के लिए भुवनेश्वर में मौजूद थे। पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में 11वें स्थान पर रही थी।

एकमैन ने एक बयान में कहा कि फिलहाल वह पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं और उनके साथ संक्षिप्त चर्चा भी की है। वह पाकिस्तान हॉकी के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजना तैयार करेंगे।

उन्होंने कहा, "जहां ओलंपिक और विश्व कप जैसे प्रमुख आयोजनों के लिए खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह बनाना शुरू करना जरूरी है। इसके साथ ही देश में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान को कुछ अच्छे जीत की जरूरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!