लाइव न्यूज़ :

एसजी गुलाबी गेंद का पता नहीं, यह स्विंग कर सकती है और नहीं भी : पुजारा

By भाषा | Updated: February 20, 2021 20:34 IST

Open in App

अहमदाबाद, 20 फरवरी गुलाबी गेंद आमतौर पर गोधूलि में काफी मूव करती है लेकिन भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने शनिवार को कहा कि यहां मोटेरा स्टेडियम में दूधिया रोशनी में खेले जाने वाले पहले टेस्ट में एसजी गेंद कितनी स्विंग करेगी, इसकी भविष्यवाणी करना मुश्किल है।

भारत ने चेपॉक की टर्निंग पिच पर दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 317 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 1-1 की बराबरी हासिल कर ली और अब सभी की निगाहें 24 फरवरी से यहां शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट की पिच पर लगी हैं।

भारत को गुलाबी गेंद से खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उसने केवल दो मैच खेले हैं।

पुजारा ने पहले नेट सत्र के बाद वर्चुअल मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘विशेषकर इस टेस्ट में गेंद कितनी स्विंग होगी, हम इसके बारे में निश्चित नहीं हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘शुरू में यह थोड़ा स्विंग कर सकती है, लेकिन जैसे मैच आगे बढ़ेगा, यह शायद ज्यादा स्विंग नहीं करे, लेकिन गुलाबी गेंद के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते, इसकी भविष्यवाणी करना काफी मुश्किल है। ’’

पुजारा ने कहा कि पिच उन्हें ठीक लग रही है लेकिन यह बदल भी सकती है क्योंकि टेस्ट शुरू होने में अभी तीन-चार दिन का समय बचा है।

उन्होंने कहा, ‘‘लाल गेंद से यह अलग तरह का मैच होगा। लेकिन गुलाबी गेंद से मैच शुरू होने से पहले कुछ भी कहना या आकलन करना बहुत मुश्किल है क्योंकि कभी कभार आप किसी अन्य चीज की उम्मीद करते हो और गुलाबी गेंद से कुछ और ही हो जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बतौर खिलाड़ी मैं चीजों को बहुत ही सरल रखने की कोशिश करूंगा और पिच की ज्यादा फिक्र नहीं करूंगा। ’’

पुजारा ने कहा, ‘‘मैंने कई टेस्ट मैच खेले हैं लेकिन गुलाबी गेंद से मुझे ज्यादा अनुभव नहीं है। मुझे नहीं लगता कि जब आप एक टेस्ट श्रृंखला में गुलाबी गेंद से केवल एक ही मैच खेल रहे हो तो इसमें अनुभव मायने रखता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!