लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन के अभ्यास टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से हटी सेरेना

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:14 IST

Open in App

मेलबर्न, पांच फरवरी (एपी) सेरेना विलियम्स ने दाहिने कंधे में चोट के कारण यारा रिवर क्लासिक टेनिस के सेमीफाइनल से नाम वापिस ले लिया जिसमें उनका सामना शीर्ष रैंकिंग वाली एशले बार्टी से होना था ।

इससे पहले आस्ट्रेलियाई ओपन की अपनी तैयारियां पुख्ता करते हुए 23 बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सेरेना ने अमेरिका की ही डेनियेले कोलिंस को 6 . 2, 4 . 6, 10 . 6 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था । बार्टी ने शेल्बी रोजर्स को 7 . 5, 2 . 6, 10 . 4 से शिकस्त दी ।

सेरेना आम तौर पर तैयारी के टूर्नामेंट नहीं खेलती है लेकिन कोरोना महामारी के बीच उन्होंने ग्रैंडस्लैम से पहले अभ्यास के लिये इस बार खेलने का फैसला किया ।

फ्रेंच ओपन के दूसरे दौर से चोट के कारण नाम वापिस लेने के बाद यह उनका पहला टूर्नामेंट था । मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने सेमीफाइनल से नाम वापिस लेने का ऐलान किया लेकिन इस बारे में तफ्सील से नहीं बताया ।

आस्ट्रेलियाई ओपन आठ फरवरी से शुरू होगा ।

इससे एक दिन पहले छह टूर्नामेंट के सारे मैच स्थगित करने पड़े थे क्योंकि टूर्नामेंट होटल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था । इसके बाद 160 खिलाड़ियों और कुल 507 लोगों को टेस्ट कराने पड़े । टेनिस आस्ट्रेलिया ने बताया कि सारे टेस्ट नेगेटिव आये हैं ।

वहीं ग्राम्पियंस ट्रॉफी में दो बार की आस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 6 . 4, 1 . 6, 11 . 9 से हरा दिया ।

मर्रे रिवर ओपन में शीर्ष रैंकिंग वाले स्टान वावरिंका ने एलेक्स बोल्ट को 6 . 4, 4 . 6, 7 . 6 से मात दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!