लाइव न्यूज़ :

सौराष्ट्र ने तोड़ा दिल्ली का दिल, हैदराबाद ग्रुप ई से क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: November 9, 2021 18:42 IST

Open in App

रोहतक, नौ नवंबर अनुभवी बल्लेबाज शेल्डन जैकसन की बड़ी अर्धशतकीय पारी से सौराष्ट्र ने मंगलवार को यहां दिल्ली को 13 रन से हराकर सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप ई से प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

हैदराबाद ग्रुप ई से अंतिम आठ में जगह बनाने वाली टीम रही। उसने एक अन्य मैच में चमा मिलिंद की घातक गेंदबाजी से उत्तर प्रदेश को 29 रन से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज करके शान से क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया जहां उसका सामना ग्रुप डी से शीर्ष पर रहे गुजरात से होगा।

हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान तन्मय अग्रवाल के 62 और राहुल बुद्धि के नाबाद 38 रन की मदद से सात विकेट पर 147 रन बनाये। उत्तर प्रदेश की टीम इसके जवाब में 19.2 ओवर में 118 रन पर आउट हो गयी। उसकी तरफ से अक्षदीप नाथ ने सर्वाधिक 36 रन बनाये। मिलिंद ने आठ रन देकर पांच विकेट लिये।

दूसरी तरफ सौराष्ट्र ने दिल्ली का नाकआउट में पहुंचने का सपना चकनाचूर किया। जैकसन की नाबाद 79 रन की पारी और चिराग जानी की 42 रन की तूफानी पारी से सौराष्ट्र ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 166 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से शिवांक वशिष्ठ ने दो विकेट लिये।

दिल्ली के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये और आखिर में उसकी टीम पांच विकेट पर 153 रन तक ही पहुंच पायी। ध्रुव शोरे (33), अनुज रावत (31), नितीश राणा (25) और ललित यादव (28) कोई भी लंबी पारी नहीं खेल पाया। सौराष्ट्र के लिये कुशांग पटेल ने दो विकेट हासिल किये।

इस जीत से सौराष्ट्र 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा जहां उसका सामना कर्नाटक से होगा। दिल्ली 12 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहकर नाकआउट में नहीं पहुंच पाया।

ग्रुप ई के एक अन्य मैच में चंडीगढ़ ने उत्तराखंड को छह विकेट से हराया। चंडीगढ़ की यह टूर्नामेंट में पहली जीत है जबकि उत्तराखंड ने अपने सभी मैच गंवाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!