लाइव न्यूज़ :

रुद्रांक्ष पाटिल ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता

By भाषा | Updated: September 30, 2021 22:10 IST

Open in App

लीमा, 30 सितंबर भारतीय निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में बुधवार को रजत पदक जीता।

पाटिल ने आठ निशानेबाजों के फाइनल में 250.0 अंक बनाये और वह तोक्यो ओलंपिक के पदक विजेता अमेरिका विलियम शानेर से पीछे रहे।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में रमिता ने 229.1 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। मेहुली घोष पांचवें और निशा कंवर आठवें स्थान पर रही।

पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल फाइनल में पार्थ मखीजा और श्रीकांत धनुष क्रमश: सातवें और आठवें स्थान पर रहे।

पुरुषों के 10 मीटर एयर पिस्टल में नवीन ने 584 अंक के साथ क्वालीफाईंग में शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी। सर्बजोत सिंह ने भी इतना ही स्कोर बनाया लेकिन उन्हें कम 10 अंक बनाने के कारण दूसरा स्थान मिला। विजयवीर सिद्धू फाइनल में जगह बनाने वाले तीसरे भारतीय रहे।

महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल में रिदम सांगवान ने 577 के स्कोर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। मनु भाकर 574 अंक के साथ तीसरे और ईशा सिंह (572) ने पांचवें स्थान पर रहकर फाइनल के लिये क्वालीफाई किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!