लाइव न्यूज़ :

रीजीजू ने आठ खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्रों का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 19:40 IST

Open in App

कोहिमा, 22 दिसंबर केन्द्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने नगालैंड स्थिति खेलों इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र (केआईएससीई) सहित कुल आठ केन्द्रों का मंगलवार को ऑनलाइन उद्घाटन किया।

नगालैंड के अलावा केआईएससीई के ये केन्द्र कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मिजोरम, ओडिशा और तेलंगाना में हैं।

इस मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार भारत में खेल संस्कृति विकसित करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया एक ऐसा ‘ब्रांड’ है जिसका हिस्सा हर कोई बनना चाहता है। ‘खेलो इंडिया खेल’ देश का सबसे लोकप्रिय खेल कार्यक्रम बन गया है।

रीजीजू ने कहा कि भारत में खेलों को जीवन और संस्कृति का जरिया बनना चाहिए।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने राज्य सरकारों के साथ मिलकर युवा लड़कों और लड़कियों के लिए बुनियादी सुविधाएं बनाने में सहयोग किया है। भारत में खेलों में बहुत प्रतिभायें है, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण नहीं वे आगे नहीं बढ़ पाते हैं।

खेल मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों के साथ साझेदारी में मौजूदा राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्रों में केआईएससीई शुरू कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मंत्रालय बुनियादी ढांचे और खिलाड़ियों के विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए तैयार है । इसका मकसद भारत को उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और प्रशिक्षण के साथ खेलों में वैश्विक महाशक्ति बनाना है।’’

उन्होंने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और अगले ओलंपिक खेलों की पदक तालिका में शीर्ष 10 जगह बनाना उसका लक्ष्य है। इसके लिए आवश्यक मानकों के साथ खेल केन्द्रों को विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम खिलाड़ियों के समुचित विकास को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकारों के साथ मिलकर से काम करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

कारोबारFuel Price Today: दिल्ली से लेकर मुंबई तक..., बदल गए ईंधन के दाम! जानें महानगरों का हाल

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

विश्वइजरायल-लेबनान वॉर पर ब्रेक, ट्रंप ने किया ऐलान, 3 हफ्तों के लिए बढ़ा सीजफायर; शांति वार्ता के संकेत

क्राइम अलर्टपाकिस्तानी ISI नेटवर्क पर यूपी एटीएस का प्रहार, दो संदिग्ध एजेंट गिरफ्तार, साजिश नाकाम

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!