लाइव न्यूज़ :

रिधिमा ने आखिरी होल में ट्रिपल बोगी के बावजूद जीता डब्ल्यूपीजीटी के 14वें चरण का खिताब

By भाषा | Updated: December 10, 2021 20:12 IST

Open in App

कोलकाता, 10 दिसंबर रिधिमा दिलावरी तीसरे दौर के आखिरी होल में ट्रिपल बोगी के बावजूद शुक्रवार को यहां टॉलीगंज क्लब में हीरो महिला गोल्फ टूर (डब्ल्यूपीजीटी) के 14वें चरण में जीत दर्ज करने में सफल रही।

यह 2021 सत्र का उनका दूसरा खिताब है। गुरुवार को संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रही इस खिलाड़ी ने 16वें और 17वें होल में बर्डी करने के बाद 18 होल में ट्रिपल बोगी कर दी।

इस दौर में उन्होंने चार ओवर 74 का कार्ड खेला जबकि उनका ओवरऑल स्कोर चार ओवर 220 का रहा।

सानिया शर्मा (75) उनसे एक शॉट पीछे दूसरे जबकि लखमेहर परदेसी (77) दो शॉट पीछे तीसरे स्थान पर रहीं।

ज्योत्सना सिंह (74) 227 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही और एमेच्योर निशान पटेल (73) 228 के कुल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रही। एमेच्योर जारा आनंद (76) श्वेता मानसिंह (80) के साथ कुल 230 के स्कोर से संयुक्त रूप से छठे स्थान पर रहीं।

जीत के बावजूद रिधिमा हीरो ऑर्डर ऑफ मेरिट में सातवें स्थान पर है। इस सूची में अमनदीप द्राल शीर्ष पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!