लाइव न्यूज़ :

रेनेस ने पीएसजी को पहली हार का स्वाद चखाया

By भाषा | Updated: October 4, 2021 10:56 IST

Open in App

पेरिस, चार अक्टूबर (एपी) रेनेस ने मध्यांतर से ठीक पहले और बाद में गोल दागकर पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को फ्रांसीसी फुटबॉल लीग में 2-0 से हराया। यह पीएसजी की इस सत्र में लीग में पहली हार है।

गाटेन लैबोर्डे ने मध्यांतर से ठीक पहले रेनेस को बढ़त दिलायी और इसके बाद उन्होंने 46वें मिनट में मिडफील्डर फ्लैवियन टेट के लिये गोल बनाया। इससे पहले 31वें मिनट में पीएसजी के स्टार लियोनेल मेस्सी का फ्री किक पर लगाया गया शॉट क्रास बार से टकरा गया था।

इस हार के बावजूद पीएसजी शीर्ष पर बना हुआ है। वह दूसरे स्थान पर काबिज लेन्स से छह अंक और तीसरे स्थान के नीस से आठ अंक आगे है।

मेस्सी ने मंगलवार को चैंपियन्स लीग में पीएसजी की तरफ से पहला गोल किया था लेकिन बार्सिलोना के लिये 672 गोल करने वाले अर्जेंटीना के इस फुटबॉलर को फ्रांसीसी लीग में अपने पहले गोल का इंतजार है।

अन्य मैचों में मौजूदा चैंपियन लिली ने मार्सेली को 2-0 से, एंजेर्स ने मेट्ज को 3-2 से, मोनाको ने बोर्डियोक्स को 3-0 से और नांटेस ने ट्रायस को 2-0 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टCR Park Double Murder: दिल्ली में डबल मर्डर से सनसनी, बाप-बेटे को को उतारा मौत के घाट; पुलिस खंगाल रही डिटेल्स

भारतTamil Nadu Road Accident: कोयंबटूर में टूरिस्ट बस खाई में गिरी, 9 पर्यटकों की मौत; पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!