लाइव न्यूज़ :

खिलाड़ियों का सम्मान प्राप्त करने के लिये रैफरियों को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना चाहिये : अरूमुगन

By भाषा | Updated: November 17, 2020 16:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 नवंबर फीफा पैनल में शामिल भारतीय रैफरी रोवान अरूमुगन ने कहा कि शीर्ष फिटनेस रखने और खेल के नियमों को समझने के साथ एक फुटबॉल रैफरी को खिलाड़ियों का सम्मान हासिल करने के लिये निरंतर सही फैसले करने चाहिए।

अरूमुगन 2011 में कोलकाता में वेनेजुएला के खिलाफ उस फीफा मैत्री मैच में रैफरिंग कर चुके हैं जो अर्जेंटीना के कप्तान के रूप में लियोनल मेस्सी का पहला मुकाबला था। उन्होंने कहा कि एक रैफरी को यह भी जानने की जरूरत होती है कि बेहतरीन खिलाड़ी रैफरियों के फैसले को चुनौती दे सकते हैं।

अरूमुगन ने एआईएफएफ टीवी से कहा, ‘‘टीमों और खिलाड़ियों के बारे में सूचना काफी अहम हो जाती है। उन्हें उन खिलाड़ियों के बारे में जानना चाहिए जो कौशल वाले होते हैं। ये खिलाड़ी रैफरियों को चुनौती दे सकते हैं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें निरंतर होने की जरूरत है। अगर आप एक मैच में अच्छा करते हो और अगले में नहीं तो यह कारगर नहीं होगा। आपको सम्मान हासिल करने के लिये निरंतर रहने की जरूरत है। जब आप सम्मान हासिल कर लेते हो, खिलाड़ी समझ जाते हैं कि इस रैफरी को अपने काम से ही मतलब है, जिससे आसानी होती है। ’’

इस शीर्ष भारतीय रैफरी ने कहा कि मैच से पूर्व उनके रूटीन में ध्यान लगाना अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘ध्यान लगाना तैयारियों का एक हिस्सा है। इससे रैफरियों को ध्यान केंद्रित करने और इसे सुधारने में मदद मिलती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!