लाइव न्यूज़ :

राजस्थान ने जम्मू कश्मीर को पांच विकेट से हराकर दूसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:36 IST

Open in App

वड़ोदरा, पांच नवंबर दीपक हुड्डा के अर्धशतक के साथ लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के शानदार प्रदर्शन से राजस्थान ने शुक्रवार को यहां सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के एलीट ग्रुप सी लीग मैच में जम्मू कश्मीर पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।

राजस्थान ने अपना अभियान गुरूवार को झारखंड को छह विकेट से हराकर शुरू किया था।

राजस्थान ने पहले गेंदबाजी का फैसला कर जम्मू कश्मीर को चार विकेट पर 144 रन ही बनाने दिये। इसमें बिश्नोई ने 25 रन दो विकेट झटके।

फिर इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने तीन शीर्ष बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिये। पर हुड्डा ने 28 गेंद में चार चौको और तीन छक्कों से 50 रन बनाकर टीम को जीत दिलायी। उनका महिपाल लोमरोर (नाबाद 41) ने भी अच्छा साथ निभाया और चौथे विकेट के लिये 88 रन की भागीदारी की।

ग्रुप के अन्य मैचों में आंध्र को हरियाणा से छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा जबकि हिमाचल ने झारखंड को सात रन से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

भारतParliament Special Session 2026: आज से विशेष सत्र शुरू, सदन में हंगामे की आहट, जानें कौन से मुद्दे अहम

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

क्राइम अलर्टपुलिस के खुफिया तंत्र को क्या हो गया है...?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!