लाइव न्यूज़ :

पुजारा और पंत पवेलियन लौटे, आस्ट्रेलिया ने शिकंजा कसा

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:24 IST

Open in App

सिडनी, 11 जनवरी आस्ट्रेलिया ने खतरनाक दिख रहे ऋषभ पंत और डटकर खेल रहे चेतेश्वर पुजारा को पवेलियन भेजकर सोमवार को पांचवें और अंतिम दिन चाय तक भारत का स्कोर पांच विकेट पर 280 रन करके तीसरे टेस्ट में जीत की ओर कदम बढ़ाए।

आस्ट्रेलिया के 407 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत को जीत के लिए 127 रन और बनाने हैं लेकिन अंतिम सत्र में संभवत: मेहमान टीम की नजरें 36 ओवर खेलकर मैच ड्रॉ कराने पर टिकी होंगी।

पंत (97) और पुजारा (77) ने चौथे विकेट के लिए 148 रन जोड़कर मैच जीतने की भारत की उम्मीदें जगाई लेकिन दूसरे सत्र में इन दोनों के आउट होने से टीम की मुश्किल बढ़ गई। चाय के विश्राम के समय चोटिल हनुमा विहारी चार जबकि रविचंद्रन अश्विन सात रन बनाकर खेल रहे थे।

पंत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों को निशाना बनाया और अपनी 118 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के मारे। दुनिया के सर्वश्रेष्ठ आफ स्पिनर नाथन लियोन के खिलाफ उनकी जंग दर्शनीय थी।

लियोन हालांकि दूसरी नई गेंद से पंत को पवेलियन भेजने में सफल रहे। पंत ने शतक पूरा करने की कोशिश में बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया लेकिन स्पिन होती गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट थर्ड मैन पर खड़े पैट कमिंस के हाथों में चली गई।

पंत के आउट होने के बाद पुजारा ने कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन जोश हेजलवुड ने उन्हें बोल्ड करके उनकी 205 गेंद की पारी का अंत किया। पुजारा ने अपनी पारी में 12 चौके लगाए।

पुजारा के आउट होने के बाद विहारी की पैर की मांसपेशियों में भी खिंचाव आया गया। अब विहारी और अश्विन के सामने टेस्ट ड्रॉ कराने की मुश्किल चुनौती है।

इससे पहले सुबह भारत दो विकेट पर 98 रन से आगे खेलने उतरा। आस्ट्रेलिया के लिए दिन की शुरुआत काफी अच्छी रही जब लियोन ने दूसरे ओवर में ही भारतीय कप्तान अजिंक्य रहाणे (04) को फारवर्ड शॉर्ट लेग पर मैथ्यू वेड के हाथों कैच करा दिया।

भारत ने इसके बाद पंत को बल्लेबाजी क्रम में विहारी से ऊपर भेजने का फैसला किया क्योंकि टीम को पता था कि इस विकेट पर टिके रहना आसान नहीं होगा और साथ ही क्रीज पर दायें और बायें हाथ के बल्लेबाजों के संयोजन से मदद मिलेगी।

पंत ने शुरुआती लगभग 35 गेंद तक सतर्क रवैया अपनाया लेकिन फिर लियोन के खिलाफ कदमों का इस्तेमाल करते हुए लांग आन पर छक्का और तीन चौके मारे।

टिम पेन ने इसके बाद लियोन का छोर बदला लेकिन पंत ने लांग आफ और लांग आन के ऊपर से उन पर दो और छक्के जड़ दिए। पुजारा ने भी इस आफ स्पिनर पर दो चौके मारे।

पंत हालांकि लियोन की गेंद पर तीन और 56 रन के निजी स्कोर पर भाग्यशाली रहे जब पेन ने उनके कैच टपका दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!