लाइव न्यूज़ :

रिजवान की अर्धशतकीय पारी से पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को हराया

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:49 IST

Open in App

नेपियर (न्यूजीलैंड) 22 दिसंबर (एपी) विकेटकीपर बल्लेबाज और बाबर आजम की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे मोहम्मद रिजवान की 89 रन की सर्वश्रेष्ठ पारी के दम पर पाकिस्तान ने तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के आखिरी मुकाबले में न्यूलीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी।

न्यूजीलैंड की टीम शुरूआती दोनों मैच जीत कर पहले ही श्रृंखला अपने नाम कर चुकी थी। इस जीत से हालांकि 26 दिसंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले पाकिस्तान का हौसला बढ़ेगा।

आजम की गैरमौजूदगी में इस श्रृंखला में पारी का आगाज कर रहे रिजवान ने 59 गेंद में 10 चौके और तीन छक्के की मदद से टी20 अंतरराष्ट्रीय का अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया। उनका पिछला सर्वश्रेष्ठ नाबाद 33 रन था। इस पारी के बूते पाकिस्तान ने जीत के लिए 174 रन का पीछा करते हुए दो गेंद शेष रहते छह विकेट 177 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।

इससे पहले टॉस गंवाने के बाद न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाये। उसके लिये डेवोन कोनवे ने 45 गेंद में 63 जबकि विकेटकीपर टीम सिफर्ट ने 20 गेंद में 35 और ग्लेन फिलिप्स ने 20 गेंद में 31 रन का योगदान दिया।

पाकिस्तान के लिए फहीम अशरफ ने तीन विकेट लिये। शाहीन शाह आफरीदी और हारिस राउफ को दो-दो सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रिजवान ने पहले विकेट के लिए हैदर अली (11) के साथ 40 और दूसरे विकेट के लिए मोहम्मद हफीज (41) के साथ 72 रन की शानदार साझेदारी कर मजबूत नींव रखी।

वह जब आउट हुए तो पाकिस्तान का स्कोर छह विकेट पर 171 रन हो गया था। टीम को जीत के लिए चार गेंद में तीन रन की दरकार थी लेकिन इफ्तिकार अहमद ने काइल जैमीसन (22 रन पर एक विकेट) की गेंद पर छक्का जड़कर पाकिस्तान की जीत सुनिश्चित कर दी।

न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी और स्कॉट कुगलीजन ने दो-दो विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!