लाइव न्यूज़ :

ओसाका आस्ट्रेलियाई ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: February 16, 2021 09:53 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 फरवरी (एपी) नाओमी ओसाका ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जहां उनका मुकाबला सेरेना विलियम्स से हो सकता है।

ओसाका ने 35 वर्षीय सीह सु वेई को 6-2, 6-2 से हराकर अपनी लगातार 19वीं जीत दर्ज की। उनका अगला मुकाबला सेरेना और दूसरी वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप के बीच होने वाले मैच की विजेता से होगा।

ओसाका ने मैच के बाद कहा, ‘‘अमूमन मैं ड्रा पर गौर नहीं करती लेकिन यहां हर कोई मुझसे ड्रा की बात कर रहा है इसलिए मेरे पास यह जानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है कि मेरा अगला प्रतिद्वंद्वी कौन है। यह वास्तव में मजेदार होने वाला है। ’’

तीसरी वरीयता प्राप्त ओसाका ने सीह के खिलाफ तीखी सर्विस की। उन्होंने सात ऐस जमाये और अपनी पहली सर्विस पर केवल दो अंक गंवाये और एक बार भी उनकी सर्विस नहीं टूटी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट26 गेंद में 52 रन, फरेरा का तूफान, RR ने PBKS को 6 विकेट से रौंदा

क्रिकेटPBKS vs RR: जायसवाल ने जमाया रंग, फरेरा ने किया फिनिश, RR की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटRR vs PBKS: डोनोवन फरेरा ओर शुभम दुबे ने आखिरी दो ओवर में पंजाब किंग्स से छीना मैच, राजस्थान रॉयल्स की 6 विकेट से जीत

क्रिकेटPBKS vs RR: मार्कस स्टोइनिस का तूफानी अंदाज़, आखिरी ओवर में जड़े 24 रन, 22 गेंदों में जड़ दिए 62 रन, VIDEO

भारतबॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: आदेश का पालन नहीं हुआ तो उपसंचालक पर कार्रवाई, स्कूल बस नियमों को नजरअंदाज करने वाली स्कूलों को नोटिस जरूरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!