लाइव न्यूज़ :

एटीकेएमबी का डिफेंस भेदने को लेकर आश्वस्त है नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी

By भाषा | Updated: January 25, 2021 18:33 IST

Open in App

मडगांव, 25 जनवरी पिछले मैच में जमशेदपुर एफसी को हरा चुकी नॉर्थईस्ट युनाइटेड एफसी हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के मैच में मंगलवार को मौजूदा चैम्पियन एटीके मोहन बागान (एटीकेएमबी) को कड़ी टक्कर देना चाहेगी।

नॉर्थईस्ट को अगर प्लेआफ में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखना है तो उसे अब और अंक गंवाने से बचना होगा। रविवार को जमशेदपुर के खिलाफ पिछले मैच में देशोर्न ब्राउन ने नॉर्थईस्ट के लिये बेहतरीन प्रदर्शन किया था जो हाल में बेंगलुरु एफसी से आये हैं।

अपने पिछले मैच में चेन्नइयिन एफसी को हराने वाली एटीके मोहन बागान के कोच एंटोनियो लोपेज हबास का मानना है कि नॉर्थईस्ट युनाइटेड भी उनके लिए कड़ी चुनौती पेश करेगी।

हबास ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि चेन्नइयिन के खिलाफ टीम पूरे 90 मिनट तक शानदार खेली थी। खिलाड़ी इस बात को समझते हैं कि मैच जीतने के लिए उन्हें क्या करने की जरूरत है। हमने अपने खेलने की शैली में बदलाव किया है और नई शैली से अधिक गोल करने की संभावना है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें अपने प्रतिद्वंद्वी का सम्मान करना होगा और मैच जीतने के लिए हमारे पास सर्वश्रेष्ठ टीम है। वे एक अलग प्रतिद्वंद्वी है। उनके पास अच्छे खिलाड़ी है और वे हमारे लिए मुश्किलें पैदा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!