लाइव न्यूज़ :

टक्कर में चोटिल प्रतिद्वंद्वी के कोमा में जाने पर साइकिलिस्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध

By भाषा | Updated: November 11, 2020 16:24 IST

Open in App

एगल (स्विटजरलैंड), 11 नवंबर (एपी) प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी को गंभीर तरीके से टक्कर मारने के आरोप में साइकिलिस्ट डाइलन ग्रोएनेवेगेन को बुधवार को नौ महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया ।

नीदरलैंड के इस साइकिलिस्ट ने टूर डि पोलैंड रेस के अंतिम लम्हों में फाबियो जैकबसन को टक्कर मार दी थी। जैकबसन इसके बाद बैरियर से टकरा गये जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आयी और वह कोमा में चले गये।

अंतरराष्ट्रीय साइकिलिंग संघ (आईसीयू) ने बताया कि उसके अनुशासनात्मक पैनल ने फैसला किया है कि ग्रोएनेवेगेन सात मई तक प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकेंगे।

टूर डि फ्रांस के चार चरण के विजेता ग्रोएनेवेगेन ने उनकी टीम जांबो-बिस्मा से जारी बयान में कहा , ‘‘ टूर ऑफ पोलैंड के पहले चरण में हुई यह दुर्घटना उनके करियर में हमेशा काला अध्याय रहेगा।’’

इस रेस में ग्रोएनेवेगेन में अयोग्य करार दिया गया था जिसके बाद जैकबसन विजेता बने थे।

आईसीयू ने कहा कि ग्रोएनेवेगेन ने यह माना कि उन्होंने अपने लाइन से भटककर रेस नियमों का उल्लंघन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!