लाइव न्यूज़ :

विश्व चैम्पियनशिप के लिये टीम में नये चेहरे शामिल : सांटियागो निएवा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 18:31 IST

Open in App

भारतीय मुक्केबाजी टीम के हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा ने कहा कि विश्व चैम्पियनशिप के लिये भारतीय पुरूष टीम अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मुक्केबाजों के प्रदर्शन के आधार पर चुनी जायेगी। निएवा इस समय अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा कि ट्रायल्स कराने के लिये समय बहुत कम है तो 15 सितंबर से शुरू होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर ही टीम का चयन होगा। अगले कुछ महीने भारतीय मुक्केबाजों के लिये काफी व्यस्त होंगे। निएवा ने स्वीडन से पीटीआई से कहा, ‘‘विश्व चैम्पियनशिप (सर्बिया के बेलग्रेड में 26 अक्टूबर से) एक बड़ी प्रतियोगिता है। तैयारी के लिये समय बहुत कम है तो हम टीम चुनने के लिये राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के प्रदर्शन पर निर्भर होंगे। ट्रायल्स कराने का समय नहीं है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ नये चेहरे निश्चित रूप से शामिल होंगे लेकिन हमें अनुभव की भी जरूरत है। इसलिये ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले मुक्केबाजों के नाम पर भी विचार किया जायेगा। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा लेना होगा। अगर वे उत्साहित हैं और तैयार हैं तो वे इसमें खेलेंगे। ’’ पांच पुरूष मुक्केबाजों अमित पंघाल (52 किग्रा), मनीष कौशिक (63 किग्रा), विकास कृष्ण (69 किग्रा), आशीष चौधरी (75 किग्रा) और सतीश कुमार (91 किग्रा से अधिक) ने तोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लिया था। इनमें से केवल सतीश ही शुरूआती दौर का मुकाबला जीत पाये थे। कर्नाटक के बेलारी में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता से पहले निएवा के भारत पहुंचने की उम्मीद है। भारत ने पिछली विश्व चैम्पियनशिप में दो पदक अपने नाम किये थे जिसमें पंघाल ने देश के लिये पहला रजत पदक जीता था। एशियाई मुक्केबाजी परिसंघ के कोचों की समिति के सदस्य निएवा ने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के कारण यह अलग तरह की स्थिति है। ओलंपिक के तीन महीने बाद विश्व चैम्पियनशिप सामान्य नहीं है लेकिन अब ऐसा ही है। हम टीम को लेकर ट्रेनिंग के लिये विदेश जाना चाहेंगे लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो हम यहीं पर ट्रेनिंग करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!