अमित पंघाल एक भारतीय मुक्केबाज हैं। हरियाणा के रोहतक जिले में मायना गांव के रहने वाले अमित का जन्म जन्म 16 अक्तूबर 1995 में हुआ था। अमित ने 22 साल की उम्र में ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट को हराकर साल 2018 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने उसी साल हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतकर नाम रोशन किया था। अमित पंघाल मार्च 2018 से भारतीय सेना में जेसीओ के पद पर कार्यरत हैं। अमित पंघाल के पिता विजेंदर सिंह पेशे से किसान हैं। उनके बड़े भाई अजय भी भारतीय सेना में कार्यरत हैं। Read More
CWG 2022: भारतीय मुक्केबाज अमित पंघाल ने शनिवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की पुरूषों की फ्लाईवेट स्पर्धा में फाइनल में प्रवेश किया जबकि नीतू गंघास भी महिलाओं के (45-48 किग्रा) मिनिममवेट के फाइनल में पहुंच गयीं, जिससे दोनों के रजत पदक पक्के हो गये। ...
Commonwealth Games 2022: गोल्ड कोस्ट में पिछले चरण के रजत पदक विजेता अमित पंघाल ने स्कॉटलैंड के लेनोन मुलीगन के खिलाफ सर्वसम्मत फैसले में जीत दर्ज की। ...
भारतीय मुक्केबाजी टीम के हाई परफोरमेंस निदेशक सांटियागो निएवा ने कहा कि विश्व चैम्पियनशिप के लिये भारतीय पुरूष टीम अगले महीने होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मुक्केबाजों के प्रदर्शन के आधार पर चुनी जायेगी। निएवा इस समय अवकाश पर हैं। उन्होंने कहा ...
Amit Panghal: एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल विजेता बॉक्सर अमित पंघल ने इस साल अर्जुन पुरस्कार के लिए अपनी अनदेखी से खफा होते हुए खेल मंत्री से किया चयन प्रक्रिया बदलने का अनुरोध ...