लाइव न्यूज़ :

NCSSR: ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा-अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें, नियमित प्रशिक्षण पर हर खिलाड़ी ध्यान दें...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 7, 2022 21:37 IST

NCSSR: नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि विश्व स्तरीय प्रदर्शन देने में सक्षम होने के लिए, खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स जैसी चीजें आपके नियमित प्रशिक्षण के साथ बहुत मायने रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे पोषण, आहार, रिकवरी और बायोमैकेनिक्स जैसी चीजों को तकनीकी रूप से समझने में भी मदद मिलती है। बड़े टूर्नामेंट में जाने से पहले जितना संभव हो, उतना सामान्य रहता हूं। खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स का ज्ञान होने से बहुत मदद मिलती है।

पंचकूलाः ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि हर खिलाड़ी को प्रतिस्पर्धा के दिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहिए। भारत में खेल कैसे विकसित हुए हैं। चोपड़ा ने राष्ट्रीय खेल विज्ञान और अनुसंधान केंद्र (एनसीएसएसआर) में ‘एथलेटिक्स में ओलंपिक गोल्ड-ए बिलियन ड्रीम फुलफिल्ड एंड माई जर्नी’ विषय अपनी बात रखी। 

नीरज इस समय आगामी एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप और राष्ट्रमंडल खेलों (सीडब्ल्यूजी) के लिए फिनलैंड में प्रशिक्षण ले रहे हैं। ऑनलाइन सत्र में भाग लिया और कहा कि खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स के तकनीकी ज्ञान के साथ एक टीम होने से एक एथलीट के रूप में विकसित होने और विश्व स्तर का प्रदर्शन करने में मदद मिलती है।

स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा जुलाई में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में निश्चित रूप से पदक जीतना चाहते हैं लेकिन वह इसके लिए ज्यादा दबाव नहीं बनाना चाहते। वह विश्व चैम्पियनशिप में पदक के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं और वह इसमें भी उसी सोच के साथ उतरेंगे जो उन्होंने ओलंपिक के दौरान अपनायी थी।

नीरज चोपड़ा ने कहा कि मेरा मानना ​​​​है कि विश्व स्तरीय प्रदर्शन देने में सक्षम होने के लिए, खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स जैसी चीजें आपके नियमित प्रशिक्षण के साथ बहुत मायने रखती हैं। इसके अलावा, खेल विज्ञान का ज्ञान होने से आपको पोषण, आहार, रिकवरी और बायोमैकेनिक्स जैसी चीजों को तकनीकी रूप से समझने में भी मदद मिलती है।

मेरी कोशिश हमेशा परिस्थितियों के अनुसार दिन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की रही है। अगर मैं अपना सर्वश्रेष्ठ करता हूं और भविष्य के लिये और सुधार करता और सीखता हूं तो मुझे संतोष मिलता है। थोड़ा दबाव तो है, यह स्वभाविक है। लेकिन मैं हमेशा रिलैक्स रहने की कोशिश करता हूं और परिणाम के बारे में ज्यादा नहीं सोचता। बड़े टूर्नामेंट में जाने से पहले जितना संभव हो, उतना सामान्य रहता हूं।

यह सब और अधिक समझने के बाद ही हम एक एथलीट और एक प्रतियोगी के रूप में आगे बढ़ सकते हैं। यह मेरे लिए यहां और एनएसएनआईएस पटियाला में है, जहां मैं धीरे-धीरे इस सब के बारे में सीखता हूं और इस तरह एक खिलाड़ी के रूप में प्रगति करने में सक्षम हूं। इसलिए खेल विज्ञान और बायोमैकेनिक्स का ज्ञान होने से बहुत मदद मिलती है।

एनसीएसएसआर, हरियाणा सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ), और खेल विज्ञान और विश्लेषिकी केंद्र, IIT मद्रास के सहयोग से युवा खेलों में उच्च प्रदर्शन के लिए अभिनव तकनीकी और खेल विज्ञान अभ्यास पर दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है। पंचकूला में खेलो इंडिया यूथ गेम्स हो रहा है।

साइ ने IIT-मद्रास के साथ एक समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जहाँ IIT-M अब देश में एथलीटों के विकास के लिए अपनी तकनीक और बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञता इनपुट प्रदान करेगा। सत्र में अंजू बॉबी जॉर्ज, शक्ति सिंह, राधाकृष्णन नायर जैसे प्रख्यात खिलाड़ियों और कोच और प्रोफेसर महेश पंचगनुला, डीन, पूर्व छात्र और कॉर्पोरेट संबंध, आईआईटी मद्रास और डॉ. विभु नायक, निदेशक, एनसीएसएसआर, जैसे प्रमुख प्रोफेसरों ने भी भाग लिया।

टॅग्स :नीरज चोपड़ाहरियाणापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!