लाइव न्यूज़ :

National Sports Awards 2022: शरत कमल को मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, रोहित शर्मा के कोच को भी अवार्ड, यहां देखें विजेताओं की सूची

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2022 21:31 IST

National Sports Awards 2022: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल, अविनाश साबले शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुजीत मान (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा।नीर महादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स) को ध्यानचंद आजीवन योगदान पुरस्कार मिलेगा।25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा।

नई दिल्लीः टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को 30 नवंबर को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 के लिये मेजर ध्यानचंद राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगी। शरत इस साल खेलरत्न पाने वाले अकेले खिलाड़ी हैं, जबकि 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा।

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एच एस प्रणय, महिला मुक्केबाज निकहत जरीन, एथलीट एल्डौस पॉल, अविनाश साबले शामिल हैं। विजेताओं को राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में पुरस्कार दिये जायेंगे । जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती) को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जायेगा।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड (क्रिकेट) , बिमल घोष (फुटबॉल) और राज सिंह (कुश्ती) को आजीवन योगदान वर्ग में यह पुरस्कार मिलेगा। अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी) और नीर महादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स) को ध्यानचंद आजीवन योगदान पुरस्कार मिलेगा।

विजेताओं की सूची:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार: अचंता शरत कमल

अर्जुन पुरस्कार: सीमा पूनिया (एथलेटिक्स), एल्डौस पॉल (एथलेटिक्स), अविनाश साबले (एथलेटिक्स), लक्ष्य सेन (बैडमिंटन), एच एस प्रणय (बैडमिंटन), अमित (मुक्केबाजी), निकहत जरीन (मुक्केबाजी), भक्ति कुलकर्णी (शतरंज), आर प्रज्ञानानंदा (शतरंज), दीप ग्रेस इक्का (हॉकी), सुशीला देवी (जूडो), साक्षी कुमारी (कबड्डी), नयन मोनी सैकिया (लॉनबॉल), सागर ओव्हालकर (मलखम्ब), इलावेनिल वालारिवान (निशानेबाजी), ओमप्रकाश मिठारवाल (निशानेबाजी), श्रीजा अकुला (टेबल टेनिस), विकास ठाकुर (भारोत्तोलन), अंशु (कुश्ती), सरिता (कुश्ती), परवीन (वुशू), मानसी जोशी (पैरा बैडमिंटन), तरुण ढिल्लो (पैरा बैडमिंटन), स्वप्निल पाटिल (पैरा तैराकी), जर्लिन अनिका जे (बधिर बैडमिंटन)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार (नियमित श्रेणी में कोचों के लिये): जीवनजोत सिंह तेजा (तीरंदाजी), मोहम्मद अली कमर (मुक्केबाजी), सुमा शिरूर (पैरा निशानेबाजी) और सुजीत मान (कुश्ती)

लाइफटाइम श्रेणी: दिनेश लाड (क्रिकेट), बिमल घोष (फुटबॉल), राज सिंह (कुश्ती)

ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार: अश्विनी अकुंजी (एथलेटिक्स), धरमवीर सिंह (हॉकी), बी सी सुरेश (कबड्डी), नीर बहादुर गुरंग (पैरा एथलेटिक्स)

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार: ट्रांस स्टेडिया इंटरप्राइजेस प्राइवेट लिमिटेड, कलिंगा सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, लद्दाख स्की और स्नोबोर्ड संघ

मौलाना अबुल कलाम आजा ट्रॉफी: गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर। 

टॅग्स :राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डबैडमिंटनरोहित शर्मारेसलिंगटेबल टेनिसद्रौपदी मुर्मूSharath Kamal
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल के 100 मैचों में कप्तानी करने वाले 5वें खिलाड़ी, खास क्लब में श्रेयस अय्यर?, देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

क्रिकेटPBKS vs MI, IPL 2026 Score: 20 गेंद में 56 रन?, तिलक और जैक्स ने MI को दिलाई जीत, पंजाब किंग्स की लगातार 5वीं हार

क्रिकेट4 टीम के खिलाफ 1100 से अधिक रन, कमाल करते हो विराट कोहली? लिस्ट में रोहित शर्मा और डेविड वार्नर भी शामिल

क्रिकेटप्रियांश आर्य ने IPL 2026 में मैच की शुरुआत पहली गेंद पर छक्के के साथ की, आरसीबी की जोड़ी विराट कोहली और फिल सॉल्ट से आगे निकले

क्रिकेटमुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बाहर?, 2 टीमें IPL प्लेऑफ की दौड़ से आउट?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'महाराष्ट्र टेनिस क्रिकेट चैंपियंस लीग' का भव्य शुभारंभ?, सुनील गावस्कर, करसन घावरी और अमोल मजूमदार रहे मौजूद

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!