HighlightsPBKS vs MI, IPL 2026 Live Score: शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई।PBKS vs MI, IPL 2026 Live Score: कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया।PBKS vs MI, IPL 2026 Live Score: प्रभसिमरन (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े।
धर्मशाला: इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियन्स ने पंजाब किंग्स को 1 गेंद पहले 6 विकेट से हराकर इस सीजन चौथी जीत हासिल की। टीम 12 मैच में 8 अंक के साथ नौवे स्थान पर है। पंजाब की टीम को फिर से हार का सामना करना पड़ा। एमआई के लिए तिलक वर्मा और विल जैक्स ने 20 गेंद में 56 रन की साझेदारी कर जीत दिलाई। तिलक 33 गेंद में नाबाद 75 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल हैं। जैक्स ने 10 गेंद में 25 नाबाद बनाए और 2 चौके और 2 छक्के मारे। एमआई की टीम पहले ही ही प्लेऑफ से बाहर है।
लगातार पांचवीं हार के बाद पंजाब किंग्स की टीम हताश नजर आ रही है। वे लंबे समय से 13 अंकों पर अटके हुए हैं और अब प्लेऑफ की दौड़ में सीएसके और आरआर उनके ठीक पीछे हैं। एक बार फिर गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। बल्ले से भी उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा।
लेकिन फिर भी उन्होंने 200 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। रयान रिकेल्टन ने 23 गेंदों में 48 रन बनाकर तेज शुरुआत की। हालांकि, पंजाब किंग्स ने शानदार वापसी करते हुए मुंबई इंडियंस को 61 रन पर 0 विकेट से 88 रन पर 3 विकेट तक पहुंचा दिया। तिलक वर्मा ने क्रीज पर डटे रहते हुए शेरफेन रदरफोर्ड के साथ उपयोगी साझेदारी की।
लेकिन अजमतुल्लाह उमरजाई के शानदार 17वें ओवर (2 रन और एक विकेट) के बाद, मुंबई इंडियंस को आखिरी तीन ओवरों में 50 रनों की जरूरत थी। मार्को जानसेन इस सीजन में गेंदबाजी में उतने सफल नहीं रहे हैं, उन्होंने 18वें ओवर में 22 रन लुटा दिए। अर्शदीप ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन उन्होंने भी 13 रन दिए और जेवियर बार्टलेट आखिरी ओवर में 15 रन नहीं बचा पाए।
एमआई पहले ही प्लेऑफ में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो चुकी थी, लेकिन वे अप्रत्याशित उलटफेर कर सकते हैं और उन्होंने इसकी शुरुआत पंजाब किंग्स के खिलाफ की है। उनके पास अभी दो और मैच बाकी हैं और वे दोनों में जीत हासिल करने की कोशिश करेंगे। सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक के बाद शारदुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बावजूद पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आठ विकेट पर 200 रन बनाए।
शारदुल ठाकुर की धारदार गेंदबाजी बाद तिलक वर्मा के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में बृहस्पतिवार को यहां पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया जो मेजबान टीम की लगातार पांचवीं हार है। पंजाब के 201 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्ले ऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी मुंबई की टीम ने तिलक वर्मा (75 रन, 33 गेंद, छह चौके, छह छक्के) के तेजतर्रार अर्धशतक और विल जैक्स (10 गेंद में नाबाद 25, दो चौके, दो छक्के) के साथ उनकी पांचवें विकेट की 20 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी से 19.5 ओवर में चार विकेट पर 205 रन बनाकर जीत दर्ज की।
सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन (48) ने भी उम्दा पारी खेली। तिलक ने शेरफेन रदरफोर्ड (20) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 61 रन जोड़े। इससे पहले सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई।
दीपक चाहर ने भी 36 रन देकर दो विकेट चटकाए। अजमतुल्लाह उमरजई ने हालांकि अंत में 17 गेंद में दो चौकों और चार छक्कों से 38 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर आठ विकेट पर 200 रन तक पहुंचाया। लगातार पांचवीं बार के बाद पंजाब की टीम 12 मैच में 13 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। मुंबई की टीम नौवें स्थान पर है। उसके 12 मैच में आठ अंक हैं।
लक्ष्य का पीछा करने उतरे मुंबई इंडियन्स को रेयान रिकेल्टन (48) ने तेज शुरुआत दिलाई। रिकेल्टन ने अजमतुल्लाह (36 रन पर दो विकेट) पर छक्के के साथ शुरुआत की और फिर मार्को यानसेन की लगातार गेंदों पर दो चौके और एक छक्का मारा। उन्होंने जेवियर बार्टलेट की लगातार गेंदों पर भी छक्का और चौका मारा। रोहित शर्मा ने भी बार्टलेट पर छक्का जड़ा।
मुंबई ने पावर प्ले में बिना विकेट खोए 59 रन बनाए। रिकेटल्टन हालांकि इसके बाद उमरजई की गेंद पर प्रियांश को कैच दे बैठे। उन्होंने 23 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के और इतने ही चौके मारे। नमन धीर (09) ने आते ही अजमतुल्लाह पर छक्का जड़ा लेकिन यानसेन की गेंद पर अर्शदीप को कैच दे बैठे। रोहित भी 25 रन बनाने के बाद युजवेंद्र चहल (32 रन पर एक विकेट) की गेंद पर बोल्ड हो गए।
तिलक वर्मा ने बार्टलेट पर लगातार दो चौके मारे। मुंबई के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ। मुंबई को अंतिम पांच ओवर में जीत के लिए 72 रन की दरकार थी। तिलक ने चहल पर छक्के और चौके के साथ रन गति में इजाफा किया जबकि रदरफोर्ड ने भी इस ओवर में छक्का जड़ा। अजमतुल्लाह ने रदरफोर्ड को बार्टलेट के हाथों कैच कराके इस साझेदारी को तोड़ा। इस ओवर में सिर्फ दो रन बने।
तिलक ने 18वें ओवर में यानसेन की लगातार गेंदों पर छक्के और चौके के साथ 25 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने इस ओवर की अंतिम गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया। मुंबई को अंतिम दो ओवर में 28 रन की जरूरत थी। जैक्स ने अर्शदीप पर छक्का और चौका मारा जिससे ओवर में 13 रन बने। बार्टलेट को अंतिम ओवर में 14 रन का बचाव करना था।
जैक्स ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा जबकि तिलक ने लगातार दो छक्कों के साथ टीम को जीत दिला दी। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन और प्रियांश ने 5.3 ओवर में 50 रन जोड़कर प्रभावी शुरुआत दिलाई। प्रियांश ने चाहर पर चौके से खाता खोला जबकि प्रभसिमरन ने मुंबई की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह पर दो चौके मारे।
प्रभसिमरन हालांकि इस बीच भाग्यशाली भी रहे जब स्लिप में नमन धीर ने उनका आसान कैच टपका दिया। प्रियांश ने भी बुमराह पर दो चौके मारे लेकिन चाहर की गेंद पर बोल्ड हो गए। प्रभसिमरन ने इस बीच शारदुल का स्वागत तीन चौकों के साथ किया। प्रभसिमरन को 28 रन के स्कोर पर दूसरा जीवनदान मिला जब कोर्बिन बॉश (42 रन पर एक विकेट) ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया।
कूपर कोनोली ने आठवें ओवर में रघु शर्मा (11 रन पर एक विकेट) पर पारी का पहला छक्का जड़ा और फिर विल जैक्स पर भी दो चौके मारे। प्रभसिमरन ने भी रघु पर लगातार दो छक्के जड़े और फिर बॉश पर छक्के और एक रन के साथ 29 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। पंजाब के रनों का शतक 11वें ओवर में पूरा हुआ।
शारदुल ने इसके बाद प्रभसिमरन और कप्तान श्रेयस अय्यर (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके पंजाब को दोहरा झटका दिया। शारदुल पर छक्का जड़ने के बाद प्रभसिमरन ने अगली गेंद पर शॉट दोहराने की कोशिश की लेकिन मिड विकेट पर बॉश को कैच दे बैठे। अय्यर ने शारदुल पर चौके से खाता खोला लेकिन अगली गेंद पर बोल्ड हो गए।
राज बावा ने अगले ओवर में कोनोली (21) को बोल्ड करके पंजाब का स्कोर चार विकेट पर 111 रन किया। सूर्यांश शेडगे भी आठ रन बनाने के बाद शारदुल की गेंद पर बावा के हाथों लपके गए। उमरजई ने बॉश पर छक्का जड़ा लेकिन इस तेज गेंदबाज ने शशांक सिंह (02) को पगबाधा कर दिया।
पंजाब ने 15 ओवर में छह विकेट पर 135 रन बनाए। शारदुल ने इसके बाद मार्को यानसेन (02) को भी पगबाधा किया। पारी के 18वें ओवर में उमरजई (38) ने चाहर की लगातार गेंदों पर चौका और दो छक्के मारे लेकिन अगली गेंद पर जैक्स को कैच दे बैठे।
प्रभसिमरन (57 रन, 32 गेंद, छह चौके, चार छक्के) ने अर्धशतक जड़ने के अलावा प्रियांश आर्य (22) के साथ पहले विकेट के लिए 50 और कूपर कोनोली (21) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन जोड़कर पंजाब को ठोस मंच प्रदान किया लेकिन शारदुल (39 रन पर चार विकेट) ने बीच के ओवरों में मुंबई को जोरदार वापसी दिलाई।