लाइव न्यूज़ :

नैपोली ने संपडोरिया को 4-0 से हराकर लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: September 24, 2021 10:47 IST

Open in App

रोम, 24 सितंबर (एपी) विक्टर ओसिमहेन के दो गोल और हिर्विंग लोजैनो के शानदार प्रदर्शन से नैपोली ने संपडोरिया को 4-0 से करारी शिकस्त देकर इटालियन फुटबॉल लीग सेरी ए में लगातार पांचवीं जीत दर्ज की।

नैपोली ने आखिरी बार सेरी ए का खिताब डिएगो माराडोना की अगुवाई में 1987 और 1990 में जीता था लेकिन इस बार उसकी शुरुआत शानदार रही है। उसके पांच मैचों में 15 अंक हैं और वह मौजूदा चैंपियन इंटर मिलान और एसी मिलान से दो अंक आगे शीर्ष पर है।

नैपोली की जीत में लोजैनो ने अहम भूमिका निभायी। उन्होंने तीन गोल करने में मदद की। नैपोली की तरफ से ओसिमहेन ने 10वें और 50वें जबकि फेबियन रूइज ने 39वें और पियोत्र जिलेनिस्की ने 59वें मिनट में गोल दागे।

एक अन्य मैच में लैजियो ने सिरो इमोबाइल के इंजुरी टाइम में पेनल्टी पर किये गये गोल की मदद से टोरिनो को 1-1 से बराबरी पर रोका।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपहली बार एमआई ने एक ही आईपीएल सीजन में वानखेड़े स्टेडियम में लगातार 3 मैच हारे?, MI की रनों के लिहाज से सबसे बड़ी हार

क्रिकेटहमारे टॉप-3 बल्लेबाज और खुद मैं रन बनाने में हो रहे फेल?, हार्दिक पांड्या ने कहा-अकील हुसैन ने कमर तोड़ी, 24 गेंद, 17 रन और 4 विकेट?

क्राइम अलर्टअड्याल के पास ट्रक ने वैन को उड़ाया, 5 की मौत, मृतकों में मां-बेटी, दूल्हे के मामा-मामी शामिल, 4 बुरी तरह जख्मी

पूजा पाठPanchang 24 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 24 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की प्रॉपर्टी में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!