लाइव न्यूज़ :

नडाल अगले दौर में, फोगनिनी अयोग्य घोषित

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:02 IST

Open in App

बार्सिलोना, 22 अप्रैल (एपी) राफेल नडाल ने अपने 111वीं रैंकिंग के प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज करके बार्सिलोना ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बनायी जबकि फैबियो फोगनिनी को कथित तौर पर अपशब्दों का उपयोग करने के लिये अयोग्य घोषित कर दिया गया।

फोगनिनी तब स्पेन के क्वालीफायर जापता मिरालेस के खिलाफ 6—0, 4—4 से पीछे चल रहे थे जब लाइन जज ने चेयर अंपायर को बताया कि इटली के नौवीं वरीयता खिलाड़ी ने अपशब्दों का उपयोग किया है।

फोगनिनी ने इसका खंडन किया और जब उन्हें अयोग्य घोषित किया गया तो वह काफी निराश थे। उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट भी तोड़ दिया था।

नडाल ने धीमी शुरुआत से उबरकर इस क्लेकोर्ट टूर्नामेंट के पहले दौर में बेलारूस के इलिया इवास्का को 3-6, 6-2, 6-4 से हराया। स्पेनिश खिलाड़ी ने पहले दो गेम गंवा दिये थे और तीसरे गेम में अपनी सर्विस बचाये रखने के लिये भी उन्हें संघर्ष करना पड़ा था।

पहला सेट गंवाने के बाद उन्होंने अच्छी वापसी की तथा दूसरे सेट को आसानी से जीतकर तीसरे सेट के शुरू में ही ब्रेक प्वाइंट हासिल किया।

दो बार बार्सिलोना चैंपियन नडाल अगले दौर में जापान के केई निशिकोरी से भिड़ेंगे जिन्होंने चिली के​ क्रिस्टियन गारिन को 7-6 (5), 4-6, 6-1 से हराया।

नडाल को पिछले सप्ताह मोंटेकार्लो मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में आंद्रे रूबलेव से हार का सामना करना पड़ा था। रूबलेव ने अपनी अच्छी फार्म जारी रखी और बार्सिलोना में फेडरिको गाइयो को 6—4, 6—3 से हराकर अगले दौर में जगह बनायी।

मोंटेकार्लो फाइनल में रूबलेव को हराने वाले दूसरी वरीयता प्राप्त स्टेफनोस सिटिसिपास ने स्पेन के जौम मुनार पर 6-0, 6-2 से आसान जीत दर्ज की।

छठी वरीयता प्राप्त पाब्लो कारेनो बस्टा ने आस्ट्रेलिया के जोर्डन थाम्पसन को 6—4, 6—0 से जबकि कनाडा के फेलिक्स आगुर अलियासीमे ने इटली के लोरेंजो मुसेटी को 4-6, 6-3, 6-0 से हराया। डिएगो श्वार्टजमैन ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके अमेरिका के फ्रांसिस टिफोउ को 3-6, 7-5, 6-1 से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपुणे एयरपोर्ट पर हादसा टला, IAF विमान की हार्ड लैंडिंग के बाद रनवे अस्थायी रूप से बंद; कई उड़ानों के रूट बदले गए

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर

भारतजिंदगी में इतनी लापरवाही आती कहां से है ?

भारतआजादी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की पड़ताल करती एक किताब

पूजा पाठPanchang 18 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!