लाइव न्यूज़ :

मुंबई की निगाह बल्लेबाजी में सुधार पर, जीत की राह पर लौटना चाहेगा पंजाब

By भाषा | Updated: April 22, 2021 12:09 IST

Open in App

चेन्नई, 22 अप्रैल मुंबई इंडियन्स अपने प्रदर्शन में निरंतरता हासिल करने के लिये बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने के उद्देश्य से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शुक्रवार को यहां पंजाब किंग्स का सामना करेगा जिसकी टीम जीत की राह पर लौटने के लिये संघर्ष कर रही है।

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई की टीम ने बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दिल्ली कैपिटल्स के​ खिलाफ पिछला मैच गंवा दिया था। वह उस हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी। कप्तान ने स्वयं अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं चल पाये। मध्यक्रम का नहीं चल पाना टीम के लिये सबसे बड़ी चिंता है।

मुंबई के गेंदबाज अमूमन अच्छा प्रदर्शन करके टीम को जीत दिलाते रहे है लेकिन दिल्ली के खिलाफ वे ऐसा नहीं कर पाये। वे बल्लेबाजों से बड़े स्कोर की उम्मीद कर रहे हैं जिससे कि उनका काम आसान हो जाए।

रोहित दिल्ली के खिलाफ अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन 2020 के सफल अभियान में अहम भूमिका निभाने वाले सूर्यकुमार यादव और इशान किशन मैच विजेता योगदान नहीं दे पा रहे हैं जिससे मुंबई को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा कीरोन पोलार्ड और पंड्या बंधु हार्दिक और क्रुणाल भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

इस साल आईपीएल में अभी शुरुआती दौर चल रहा है लेकिन मुंबई इंडियन्स चाहेगा कि उसके खिलाड़ी पंजाब के खिलाफ फार्म हासिल करें।

पंजाब ने जीत से शुरुआत की थी लेकिन इसके बाद से उसकी टीम जूझती रही है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वह 120 रन ही बना पायी। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम अभी तक अदद संयोजन स्थापित करने में नाकाम रही है।

पंजाब की बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल को छोड़कर कोई अन्य बल्लेबाज नहीं चल पा रहा है। उसके गेंदबाज भी अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।

'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का बल्ला कुंद पड़ रखा है जबकि वेस्टइंडीज के उनके साथी निकोलस पूरण भी नहीं चल पा रहे हैं।

लगातार तीन हार से पंजाब का मनोबल निश्चित तौर पर गिरा होगा। टीम को अब तुरंत ही इससे उबरना होगा नहीं तो प्लेआफ की उम्मीदें धूमिल पड़ती जाएगी।

राहुल ने अब तक चार मैचों में दो अर्धशतक लगाये हैं लेकिन उन्हें दूसरे छोर से मदद नहीं मिल रही है। उनकी कप्तानी खिलाड़ि​यों को प्रेरित नहीं कर पा रही है तथा टीम चयन में उनकी अनुभवहीनता टीम को भारी पड़ रही है।

दीपक हुड्डा ने अपनी आलराउंड क्षमता दिखायी है लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लाने की जरूरत है। आस्ट्रेलिया के झॉय रिचर्डसन और रीले मेरेडिथ ने भी टीम को निराश किया है। पंजाब अब मुरूगन अश्विन की जग​ह रवि बिश्नोई को अंतिम एकादश में रख सकता है।

टीमें इस प्रकार हैं :

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्कोन जेनसन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन ​डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, यशवीर सिंह।

पंजाब किंग्स: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, इशान पोरेल, दर्शन नल्कंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइजेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट युद्ध के असर के बावजूद ट्यूलिप गार्डन में इस साल 30 लाख से ज्यादा पर्यटकों ने लगाई हाजिरी

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?

क्राइम अलर्टTCS Nashik Case: धर्म परिवर्तन की शिकायतों से कंपनी का इनकार, जांच के लिए निगरानी पैनल तैयार

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!