लाइव न्यूज़ :

मुल्यो हांडोयो, टैन किम हर भारत के बैडमिंटन कोच के तौर पर वापसी को तैयार

By भाषा | Updated: December 10, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर इंडोनेशिया के मुल्यो हांडोयो और मलेशिया के टैन किम हर भारत के एकल और युगल बैडमिंटन कोच के रूप में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि राष्ट्रीय महासंघ इस महीने के अंत तक उनकी नियुक्ति को अंतिम रूप दे देगा।

कड़ाई से कोचिंग देने वाले मुल्यो की देखरेख में तौफिेक हिदायत ने एथेंस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था। भारत में संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान 2017 में किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत और एचएस प्रणय जैसे पुरुष एकल खिलाड़ियों के खेल में काफी सुधार आया था।

टैन किम हर, को चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की भारत की सर्वश्रेष्ठ युगल जोड़ी बनाने का श्रेय जाता है। उनके मार्गदर्शन में इस जोड़ी ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता। उन्होंने 2018 में टीम को स्वर्ण में दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) के सचिव अजय सिंघानिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ मुल्यो और टैन किम हेर उन कुछ शीर्ष नामों में से हैं, जिन्होंने हमारे द्वारा विज्ञापन देने के बाद इन पदों के लिए आवेदन किया था। बीएआई उनकी सेवाओं का लाभ उठाना चाहता है क्योंकि उन्हें हमारे खिलाड़ियों के साथ काम करने का पूर्व अनुभव है।’’

बीएआई ने 18 नवंबर को कोच के पदों के लिए विज्ञापन दिया था । पुरुष एकल कोच अगुस द्वी सैंटोसो ने अपना अनुबंध पूरा होने से कुछ हफ्ते पहले पिछले महीने टीम का साथ छोड़ दिया था।

सिंघानिया ने कहा, ‘‘ मुल्यो और टैन भारतीय प्रणाली को समझते हैं इसलिए हम उनका समर्थन कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि जनवरी में इंडिया ओपन से उनकी सेवाएं मिलने लगेंगी। बेशक, इसमें अभी चीजों को अंतिम रूप दिया जाना बाकी है क्योंकि हम अभी करार से जुड़े विवरण पर चर्चा कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठAkshaya Tritiya2026: सोना खरीदने का है प्लान? अक्षय तृतीया पर खरीदारी से पहले समझें सोने की शुद्धता का पूरा गणित

विश्वIMF ने $7 अरब के बेलआउट पैकेज के तहत पाकिस्तान के लिए $1.2 अरब मंज़ूर किए

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!