लाइव न्यूज़ :

मोर्गन ने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की भी तारीफ की

By भाषा | Updated: April 11, 2021 23:50 IST

Open in App

चेन्नई, 11 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की।

इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘‘जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश (राणा) और (राहुल) त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की। और गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे। ’’

कोलकाता नाइट राइडर्स ने हालांकि हरभजन सिंह को केवल एक ही ओवर गेंदबाजी करायी जो उनके लिये पहले सत्र में खेल रहे हैं। लेकिन मोर्गन ने कहा, ‘‘भज्जी ने पहले ओवर में अच्छी शुरूआत की और बाद में हम उन्हें गेंदबाजी नहीं करा सके लेकिन उनके अनुभव का इस्तेमाल अन्य को सलाह देने में किया। ’’

राणा को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने 56 गेंद में 80 रन की पारी खेली। उन्होंने कहा, ‘‘मेरी योजना यही थी कि अगर गेंद पर मैं शॉट लगा सकता हूं तो मैं इसे हिट करने की कोशिश करूंगा। मैं खुद को प्रोत्साहित करते हुए गेंदों को हिट कर रहा था। स्पिन मैं बचपन से ही खेल रहा हूं तो इसे खेलना एक तरह से मेरी रगों में ही है। ’’

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने शुरूआती दो विकेट गंवाने के बावजूद वापसी करने के लिये जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से हमने दो शुरूआती विकेट गंवा दिये थे, उसके बाद जॉनी और मनीष ने वापसी की जो अच्छा था। बल्लेबाजी को देखते हुए टूर्नामेंट में अच्छी लय, लेकिन अभी काफी मैच खेलने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट60 दिन बैन?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सांप्रदायिक, भड़काऊ और गुमराह करने वाली सामग्री को पोस्ट और शेयर करने पर रोक

भारत"उन्हें सुनना सिरदर्द जैसा था..वह अपने बचपन के ट्रॉमा से गुजर रहे हैं", लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण पर BJP सांसद कंगना रनौत ने कहा, VIDEO

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतप्रधानमंत्री और मेरे बीच पत्नी को लेकर कोई समस्या नहीं?, लोकसभा में अलग मूड में दिखे राहुल गांधी, वीडियो

भारतहर कोई जानता जादूगर और व्यापारी के बीच साझेदारी?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को 'जादूगर' कहा, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!